फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   PSI posted at Dhauj police station arrested while taking bribe of Rs 1.5 lakh

Gurugram News: धौज थाना पर तैनात पीएसआई डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
PSI posted at Dhauj police station arrested while taking bribe of Rs 1.5 lakh
एसीबी की कार्रवाई, थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप
विज्ञापन


पहले ही 16 लाख रुपये वसूलने का आरोप


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। धौज थाना में तैनात पीएसआई सुमित को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबाला और कुरुक्षेत्र की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी एक फार्म हाउस पर ये की गई, जहां आरोपी शिकायतकर्ता से पैसे ले रहा था। जांच में सामने आया है कि पीएसआई सुमित इससे पहले भी एक लाख रुपये ले चुका था और लगातार और रकम की मांग कर रहा था। इस मामले में धौज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश यादव की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, थाना प्रभारी पहले ही 15 लाख रुपये ले चुका है। इन पैसों के बदले एक आपराधिक मामले में राहत का वादा किया गया था, लेकिन इसके बावजूद चालान कोर्ट में पेश नहीं किया गया। एसीबी को दी गई शिकायत के अनुसार, कुरुक्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मनोज जो नेक्सा जीपीएस एंड प्रोडक्ट ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी चलाते हैं। उनके खिलाफ 8 सितंबर को धौज निवासी राहुल की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने कंपनी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया था और बाद में मनोज पर भी शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन

पत्नी के गहने गिरवी, प्लॉट बेचकर जुटाए रुपये

शिकायतकर्ता का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनकी महिला कर्मचारियों की गिरफ्तारी की धमकी देकर पैसे वसूल किए। मजबूरी में मनोज ने प्लॉट बेचकर और पत्नी के गहने बैंक में गिरवी रखकर रकम का इंतजाम किया और कुल 16 लाख रुपये पुलिस को सौंप दिए। 15 लाख रुपये थाना प्रभारी व 1 लाख रुपये पीएसआई के नाम पर लिए गए थे। पैसे देने के बावजूद पुलिस ने चालान कोर्ट में पेश नहीं किया और पीएसआई सुमित ने दोबारा रिश्वत की मांग शुरू कर दी। आरोपी ने शिकायतकर्ता से कहा कि चालान पेश करने के बदले उसे 50 हजार और थाना प्रभारी को एक लाख रुपये देने होंगे। इससे परेशान होकर मनोज ने एसीबी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाल बिछाकर पकड़ा आरोपी

शिकायत मिलते ही एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और फार्म हाउस पर दबिश देकर पीएसआई सुमित को रिश्वत की रकम के साथ दबोच लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश यादव की तलाश जारी है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed