फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Protest demanding construction of an underpass at Toll No. 1 in Sohna

Gurugram News: सोहना में चुंगी नंबर 1 पर अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Thu, 09 Apr 2026 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Protest demanding construction of an underpass at Toll No. 1 in Sohna
सोहना। चुंगी नंबर 1 पर अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क व परिवहन मंत्री के नाम पर एक लिखित ज्ञापन पत्र सुपरिटेंडेंट विनोद धनकड़ को सौंपा है। सुपरिटेंडेंट ने पत्र उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 248 ए पर चुंगी नंबर 1 से हर्बल पार्क तक 3.5 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है, जिस पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस फ्लाईओवर की ड्राइंग में लोगों को अंडरपास की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। लोगों ने बुधवार को एकत्रित होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि फ्लाईओवर के निर्माण की शुरुआत चुंगी नंबर 1 से करने की बजाय एल्डिको सोसाइटी से की जाए, जिससे लोगों को अंडरपास की सुविधा मिल सके। चुंगी नंबर 1 पर पुराने शहर के अंदर जाने के लिए सबसे पुराना रास्ता है और इस स्थान पर करीब एक दर्जन कालोनियां स्थापित हैं। अंडरपास बन जाने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। इस दौरान पहलवान सतबीर खटाना, सुभाष बंसल, व्यापार मंडल संघ प्रधान मनोज बजरंगी, तरुण लट्ठ, बलबीर सिंह गबदा, पूर्व पार्षद लेखराज, विजय खटाना, सुनीता सैनी, राधेश्याम सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed