फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Protest and sloganeering against demolition of street vendors

Gurugram News: रेहड़ी तोड़ने के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी

Tue, 23 Jul 2024 02:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Protest and sloganeering against demolition of street vendors
जन जागरण रेहड़ी-पटरी समिति ने जीएमडीए की कार्रवाई का जताया विरोध
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जीएमडीए द्वारा रेहड़ी-पटरी दुकानों को तोड़ने के विरोध में सोमवार को जन जागरण रेहड़ी पटरी समिति की अगुवाई में दुकानदारों ने नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर ऐसी कार्रवाई की पुनरावृति दोबारा न होने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।


सोमवार सुबह कमला नेहरू पार्क में जन जागरण रेहड़ी पटरी समिति की अगुवाई में रेहड़ी पटरी दुकानदार एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करके हुए पुलिस कमिश्नर ऑफिस के सामने से होते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे। यहां उपायुक्त की अनुपस्थिति में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सुरेंद्र भारद्वाज को सौंपा। दुकानदारों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 19 और 20 जुलाई 2024 को जीएमडीए ने अतिक्रमण के नाम पर समान समेत रेहड़ियां तोड़कर बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की थी। मांग की गई कि भविष्य में इस तरह की कार्रवाई किसी भी पथ विक्रेता के साथ न की जाए। दूसरी जगह स्थान उपलब्ध कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए। साथ ही क्रूर अधिकारी के खिलाफ ही सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर कांग्रेस नेता चौधरी संतोख सिंह, समाजसेवी माइकल सैनी, समिति प्रधान अशोक सिंह, महासचिव रोहतास समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed