फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   protest against NRC act

नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध की आग पहुंची गुरुग्राम

Sat, 21 Dec 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
protest against NRC act
गुरुग्राम के सेक्टर-29 लेजर वैली पार्क की पार्किंग में नागरिक संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन ? - फोटो : Gurgaon
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

गुरुग्राम। नागरिकता संशोधन कानून की आंच दिल्ली, मेवात के बाद अब गुरुग्राम पहुंच गई है। विधेयक के विरोध में शनिवार को दिल्ली, मेवात और गुरुग्राम से हजारों की संख्या में लोग सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली पार्क की पार्किंग में एकत्र हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने विधेयक की प्रतियां फाड़कर अपना विरोध दर्ज करवाते हुए इन प्रतियों को राष्ट्रपति को भेजा।
शनिवार को गुड़गांव नागरिक एकता मंच ने सांझी विरासत-सांझी नागरिकता के बैनर तले नागरिकता संशोधन कानून के बैनर तले एकत्र हुए। यहां जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र, प्रोफेसर सहित दिल्ली में विरोध कर रहे लोग, गुरुग्राम व मेवात से लोग शामिल हुए। प्रदर्शन में नूंह विधायक आफताब अहमद भी शामिल हुए, लेकिन वह चंद मिनट रुकने के बाद बिना भाषण दिए चले गए। प्रदर्शन के दौरान यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन में पहुंचे राहुल रॉय, हाजी शहजाद खान समेत अन्य ने बताया कि वह काले कानून के विरोध में यहां एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा हिंदुस्तान के कानून को पहली बार धर्म से जोड़ा गया है। भारत के लोगों को जब यह संविधान दिया था तो उस वक्त यह प्रण किया था कि हम नागरिकता को धर्म के साथ नहीं जोड़ेंगे। यह काला कानून इस प्रण को तोड़ता है। नागरिकता को धर्म से जोड़ते हैं तो यह सिलसिला यहां नहीं रुकेगा और पूरे हिंदुस्तान के टुकड़े-टुकड़े कर देगा। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने इस कानून को रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे से प्रदर्शनकारी जुटने लगे थे। देखते ही देखते यहां हजारों की संख्या में लोग एकजुट हो गए। हाजी शहजाद खान के मुताबिक, करीब 50 फीसदी प्रदर्शनकारी दिल्ली से आए थे। प्रदर्शनकारियों की हजारों में संख्या देखकर पुलिस के हाथपांव फूल गए। देखते ही देखते मौके पर भारी पुलिसबल पहुंच गया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहने से पुलिस ने राहत की सांस ली। सभी ने इस कानून को रद्द करने की मांग की है। इसकी प्रतियां फाड़कर राष्ट्रपति को पोस्ट की गई हैं। इसके साथ ही ईमेल के जरिये भी अपना ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बढ़ाई सुरक्षा
दिल्ली की आंच गुरुग्राम पहुंचने के बाद पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर नजर रखनी शुरू कर दी है। खास तौर पर उन लोगों पर निगरानी बढ़ा दी है जो विधेयक का विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स बुलवाने की भी तैयारी कर ली है। वहीं, पुलिस ने गुरुग्राम जिले से लगती सीमाओं पर भी अपनी नजरें जमा दी हैं।

पुलिस ने चौकसी बढ़ाई
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है। थाना स्तर पर सभी को चौकस रहने के लिए कहा गया है, कहीं भी विरोध करने वाले किसी भी प्रकार से माहौल खराब न करे इस पर नजर रखी जाए। माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed