{"_id":"5f7617458ebc3e9be1055a84","slug":"protest-against-gangrape-gurgaon-news-noi5398441144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस की बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस की बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
गुरुग्राम/पटौदी/सोहना। हाथरस में युवती के साथ दुष्कर्म और दरिंदगी पर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में कई स्थानों पर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। गुरुग्राम स्थित लघु सचिवालय के समक्ष सर्वकर्मचारी संघ के सदस्यों ने प्रदर्शन कर रोष जताया।
पटौदी में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई न करने पर विरोध प्रदर्शन किया व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। वहीं तहसीलदार को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सोहना में युवा एकता इंडिया फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने भी युवती के साथ दरिंदगी पर रोष जताया व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
पटौदी के अंबेडकर भवन में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बिटिया को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी मुख्य चौक पर पहुंचे व रोष प्रकट करते हुए यूपी के सीएम का पुतला जलाया। इस मौके पर इनेलो कार्यकर्ता सुखबीर तंवर, रामकिशन रेवाडिया, सुनीता वर्मा, सुमित कुमार सहित अन्य ने कहा कि यह दुख की बात है कि दिल्ली में निर्भय के साथ हुई दरिंदगी के बाद भी देशभर में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। यूपी के सीएम यदि समय पर कार्रवाई करते तो दोषियों को तुरंत पकड़ा जा सकता था। स्पष्ट है कि यह सरकार की नाकामी है और वहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
वहीं सोहना के गांव सहजावास में बृहस्पतिवार को युवा एकता इंडिया फाउंडेशन से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी ऋषि खटाना ने की। इस मौके पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर बिटिया को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि इस कांड की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।
उधर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान उमेश खटाना व नगरपालिका कर्मचारी संघ के स्थानीय प्रधान महेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह बिल्लू, विक्रम कुमार की अगुवाई में बाजार में रोष रैली निकाली और उत्तर प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारी नेताओं ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में मांग की है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा लिया जाए।