फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Protest against double shift: Students locked the school, blocked Jhajjar Chowk

डबल शिफ्ट का विरोध : छात्रों ने स्कूल पर जड़ा ताला, झज्जर चौक पर लगाया जाम

Fri, 11 Jul 2025 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
Protest against double shift: Students locked the school, blocked Jhajjar Chowk
फोटो समाचार-
विज्ञापन


------
अभिभावक भी बच्चों के समर्थन में पहुंचे, मौके पर पहुंचे गर पालिका अध्यक्ष बीरबल सैनी व पुलिस प्रशासन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। झज्जर चौक पर नजर आ रही यह भीड़ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की है। उन्होंने शुक्रवार को डबल शिफ्ट में स्कूल चलाने के विरोध में जाम लगाया और नारेबाजी की। विद्यालय पर ताला भी जड़ दिया। उनके साथ अभिभावक भी थे।



छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में पहले से जरूरी सुविधाएं नहीं है। शौचालय कम हैं। ऐसे में डबल शिफ्ट से पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित होंगी। पहले से ही कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं चल रही हैं। उसी में 9 से 12 तक की कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष बीरबल सैनी व पुलिस प्रशासन पहुंचे। उन्होंने बच्चों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण शुरू होने वाला है, ऐसे में वहां की पढ़ाई नहीं हो सकती। इस वजह से उच्चाधिकारियों से बात करके मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को दो शिफ्ट में चलने का निर्णय लिया गया था। बच्चे शाम की शिफ्ट का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें भी सुबह की शिफ्ट चाहिए। उन्होंने कहा है कि दोपहर में उनकी जो भी समस्या है उनका बैठकर हल किया जाएगा। इसके बाद स्कूल का ताला खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed