{"_id":"601adabc8ebc3ed2714497d9","slug":"property-tax-recovery-just-21-percent-corporation-broke-gurgaon-news-noi5635905158","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति कर की वसूली बस 21 फीसदी, निगम चरमराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति कर की वसूली बस 21 फीसदी, निगम चरमराया
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना काल में इस वर्ष नगर निगम की संपत्ति कर वसूली की प्रक्रिया बेहद धीमी है। निगम का 961 करोड़ से ज्यादा संपत्ति कर बकाया था। वसूली अब तक केवल करीब 205 करोड़ की हुई है। इस कारण निगम की हालत चरमरा चुकी है। तमाम विकास कार्य ठप हो गए हैं। चालू वित्त वर्ष समाप्त होने में 2 माह से भी कम समय है। ऐसे में जोनल टैक्सेशन ऑफिसर्स की ओर से चलाया जा रहा वसूली अभियान कारगर होने पर भी सवालिया निशान हैं।
नगर निगम के वसूली अभियान के तहत पहले बकाएदारों को नोटिस दिया जाता है। अदायगी न होने पर सीवर व बिजली के कनेक्शन काटे जाते हैं। 5 लाख से ज्यादा के बकाएदारों की संपत्तियां सील भी की जा रही हैं। मौजूदा वित्त वर्ष में 268 संपत्तियों को सील किया गया है। इनमें से 4 संपत्तियों को नीलाम भी किया गया है। टैक्सेशन ऑफिसर (हेडक्वार्टर) दिनेश कुमार के मुताबिक, 6 और बड़े बकाएदारों की संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है।
प्रभावित हो रहे विकास कार्य
संपत्ति कर वसूली नहीं हो पाने के कारण नगर निगम की आय प्रभावित हो रही है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। चौमा गांव, द्वारका एक्सप्रेसवे क्षेत्र, दौलताबाद की तरफ जाने वाली सड़कों की हालत जर्जर है। इनकी मरम्मत की तरफ निगम ध्यान नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
एक माह में 4.89 करोड़ की वसूली
नगर निगम से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक माह में चारों जोनों को मिलाकर 4.89 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स वसूला गया है। जोन-1 में 787 लोगों ने 43 लाख, जोन-2 में 569 लोगों ने 1.67 करोड़, जोन-3 में 876 लोगों ने 1.84 करोड़ और जोन-4 में 826 लोगों ने 94 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया है।
ब्याज से 31 मार्च तक मिलेगी छूट
हरियाणा सरकार प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज माफी और छूट का लाभ दे रही है। इसके बावजूद जो प्रॉपर्टी मालिक टैक्स जमा नहीं करा रहे हैं, नगर निगम उनके सीवरेज और पानी के कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स पर लगने वाले ब्याज में सरकार एकमुश्त छूट दे रही है। नगर निगम गुरुग्राम की सीमा में गांवों के लाल डोरा क्षेत्र में स्थित रिहायशी संपत्तियों के मालिकों को छूट देने का प्रावधान किया गया है। चैरिटेबल शिक्षण संस्थान, चैरिटेबल अस्पताल और विशेष बच्चों के लिए चल रहे स्कूलों को शत-प्रतिशत तक छूट दी गई है।
ब्याज माफी का लाभ उठाने की अपील
प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों को नोटिस दिया जा रहा है। बड़े बकाएदारों के बिजली व सीवर कनेक्शन काटने के साथ ही भवनों की सीलिंग की जा रही है। 31 मार्च तक प्रॉपटी टैक्स जमा करने पर ब्याज में पूरी तरह छूट है। बकाएदारों से अपील है कि समय से टैक्स जमा कर कार्रवाई से बचें और ब्याज माफी का भी लाभ उठाएं।
- दिनेश कुमार, टैक्सेशन ऑफिसर, एमसीजी हेडक्वार्टर