फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Properties of 65 tax defaulters worth more than Rs 1 crore will be sealed.

Gurugram News: एक करोड़ से अधिक के 65 टैक्स बकायेदारों की संपत्ति होगी सील

Mon, 15 Sep 2025 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Properties of 65 tax defaulters worth more than Rs 1 crore will be sealed.
इसी सप्ताह चलाया जाएगा अभियान, नगर निगम ने चारों जोन में 500 बड़े बकायेदारों को थमाया था नोटिस,
विज्ञापन

मयंक तिवारी
गुरुग्राम। नगर निगम क्षेत्र के 65 बड़े बकायेदारों के भवनों को सील करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह भवन व्यवसायिक हैं। इनके मालिकों को नगर निगम की ओर से बार-बार नोटिस जारी किया गया है। उसके बाद भी टैक्स नहीं जमा किया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में लगभग 30 हजार टैक्स न देने वाले लोग हैं। इसमें से 500 बकायेदार ऐसे हैं, जिन पर नोटिस जारी करने के बाद कार्रवाई की तैयारी की जाएगी।
नगर निगम गुरुग्राम ने संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया है। इसी सप्ताह उन सभी 65 बकायेदारों की संपत्तियों को सील करने का अभियान चलाया जाएगा। जिन पर एक करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है।
विज्ञापन

नगर निगम के चारों जोन में फिलहाल सात लाख छह हजार प्रॉपर्टी आईडी मौजूद हैं। निगम का 30 हजार से अधिक लोगों पर 800 करोड़ से अधिक का संपत्तिकर बकाया है। नगर निगम ने वित्त वर्ष 2017-18 में रिकॉर्ड तोड़ संपत्तिकर जमा करवाया था। निगम ने एक साल में ही 500 करोड़ रुपये का संपत्तिकर जमा करवाया था। इसके बाद से नगर निगम ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार घट रही संपत्तिकर वसूली को लेकर अब निगम ने सख्त कदम उठाया है। निगम की तरफ से बीते माह से लगातार संपत्तिकर डिफॉल्टरों को नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। अब निगम की तरफ से एक सप्ताह के अंदर 500 लोगों को एक सप्ताह में अपने बकाया संपत्तिकर जमा करवाने का नोटिस दिया है। शनिवार को नोटिस दिए हुए एक सप्ताह हो गया है। अब नगर निगम की तरफ से इनकी संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।


800 करोड़ से अधिक का है बकाया

निगम के अनुसार संपत्तिकर डिफॉल्टरों की संख्या 30 हजार के पार है, जिन पर 800 करोड़ से अधिक का संपत्तिकर बकाया है। निगम अगर यह संपत्तिकर वसूल कर लेता है तो एक बार फिर से निगम का खजाना भर सकता है।



गुरुग्राम में कुल संपत्तियों की संख्या



श्रेणी संख्या


रिहायशी 4,37,111


व्यावसायिक 92,457


औद्योगिक 6,561


संस्थानिक 4,408


खाली प्लाॅट 1,11,361


श्रेणी संख्या

विशेष श्रेणी 6138


मिश्रित उपयोग 34136



कृषि 13430

कुल-- 7,05602

पिछले कुछ वर्षों में संपत्तिकर की वसूली

: वर्ष 2021-22 में 176 करोड़ रुपये
: वर्ष 2022-23 में 186 करोड़
: वर्ष 2023-24 में 278.49 करोड़
: वर्ष 2024-25 में 232 करोड़
: वर्ष 2025-26 में 12 सितंबर तक 245 करोड़ रुपये वसूल किए।

वर्जन

बार-बार नोटिस के बाद भी टैक्स जमा न करने वाले 65 भवनों मालिकों को उनके भवन को सील करने का नोटिस चस्पा किया जा चुका है। जल्द ही इन भवनों को सील किया जाएगा। -प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed