फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Project report of Gurugram-Faridabad road will be made on the lines of FNG

Gurugram News: एफएनजी की तर्ज पर बनेगी गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड की परियोजना रिपोर्ट

Thu, 29 Feb 2024 02:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Project report of Gurugram-Faridabad road will be made on the lines of FNG
डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंट जल्द होगा नियुक्त, रोजाना जाम से जूझते हैं 50 हजार लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर घाटा मोड़, बंधवाड़ी और पाली चौक (फरीदाबाद) पर अंडरपास/फ्लाईओवर नहीं होने से हजारों लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस परियोजना की डीपीआर तैयार कराने के लिए कंसल्टेंट (सलाहकार) रखा जाना है। लोक निर्माण विभाग गुरुग्राम ने चंडीगढ़ मुख्यालय रिमाइंडर भेज कर टेंडर जारी करने की अनुमति मांगी है।
गुरुग्राम और फरीदाबाद में नौकरी के लिए रोजाना हजारों लोग आते हैं। ऐसे में सुबह-शाम गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। इससे करीब 50 हजार वाहन चालकों को रोज घंटों जाम में जूझना पड़ता है। फरीदाबाद रोड पर घाटा मोड़, बधवाड़ी रेडलाइट और पाली चौक पर सबसे ज्यादा जाम लगता है। ऐसे में प्रदेश सरकार गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड को जाम मुक्त बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए तीनों जगहों पर अंडरपास/फ्लाईओवर बनाने की योजना है। सूत्रों के अनुसार, फरीदाबाद और नोएडा-गाजियाबाद परियोजना को देखते हुए गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड की डीपीआर बनाई जाएगी। जिससे गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा के बीच सीधा जुड़ाव हो सके। इस परियोजना पर फरीदाबाद में डीपीआर बनाने पर काम चल रहा है। इसे सिक्स लेन का बनाया जाना है। लोक निर्माण विभाग इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनवाने के लिए कंसल्टेंट रखने जा रहा है ताकि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अंडरपास/फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा सके। अभी गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड चार लेन का है। योजना के अनुसार घाटा मोड़ पर अंडरपास और फ्लाईओवर दोनों बनाया जा सकता है। इसके अलावा डीएलएफ गोल्फ कोर्स मोड़ पर भी व्हीकल अंडरपास का प्रावधान किया जा सकता है क्योंकि यहां पर भी यातायात रेडलाइट से वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। सिकन्दरपुर चौक के फरीदाबाद में गुरुग्राम मोड़ तक जरूरत के अनुसार अंडरपास/ फ्लाईओवर का विकल्प भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन



टोल से होती है परेशानी
गुरुग्राम-फरीदाबाद स्टेट हाईवे स्थित बंधवाड़ी टोल फास्ट टैग नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। हालांकि यहां पर फास्ट टैग लगाने की योजना है। इसके लिए करीब आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। अभी यहां पर इंटर स्टेट वाहन चालकों को मैनुअल टोल भुगतना पड़ता है। बंधवाड़ी के पास टोल प्लाजा है और यहां पर रोज करीब 80 हजार वाहन चालक गुजरते हैं। टोल प्लाजा पर अभी मैन्युअल और टैग से टोल टैक्स की वसूली होती है। ऐसे में एनएचएआई के फास्ट टैग से यह टैग नहीं जुड़ा हुआ है। इससे व्यस्त समय में ट्रैफिक जाम की समस्या बन जाती है। सुबह के वक्त फरीदाबाद से आने वाले वाहन चालकों की लाइन बंधवाड़ी टोल से कूड़ा निस्तारण संयंत्र के आगे तक लग जाती है। ऐसे में लोग गलत दिशा से आने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन



गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर प्रस्तावित फ्लाईओवर की डीपीआर तैयार कराई जानी है। मुख्यालय से कंसल्टेंट के लिए टेंडर जारी करने की मंजूरी मांगी गई है। -चरणदीप राणा, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed