{"_id":"682e1f497171f008f3054fa7","slug":"private-school-operators-reduced-the-school-timings-demand-to-reduce-the-timings-of-government-schools-also-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-103453-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निजी स्कूल संचालकों ने स्कूल की समय सीमा घटाई, सरकारी स्कूल के समय को भी घटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निजी स्कूल संचालकों ने स्कूल की समय सीमा घटाई, सरकारी स्कूल के समय को भी घटाने की मांग
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। बढ़ते भीषण गर्मी के मद्देनजर निजी स्कूल के संचालकों ने स्कूल का समय प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक कर दिया है। वही, सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों की भी मांग है कि स्कूल की समय सीमा प्रातः 8:00 बजे से 2:30 बजे तक किए जाए।
दरअसल, इस भीषण गर्मी में भी सरकारी स्कूल का समय 8:00 बजे से 2:30 बजे तक का है। ऐसे मेंं विद्यार्थियों के अभिभावक हसन, खुर्शीद, सत्तार, मनोज, योगेश सहित अन्य लोगों ने स्कूल में समय सीमा को घटाने की मांग जिला उपायुक्त से की है। अभिभावकों का कहना है कि भीषण गर्मी में तापमान लगभग 44 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे बच्चों को इस भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ती है। वहीं, स्कूलों में बिजली और पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी, फिरोजपुर झिरका उमर मोहम्मद का कहना है कि क्षेत्र के सभी स्कूलों में बिजली और पानी का उचित प्रबंध किया जा रहा है सभी स्कूलों की लगातार उपमंडल अधिकारी नागरिक द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। संवाद