फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Primary teachers angry over training before half-yearly exams

Gurugram News: अर्धवार्षिक परीक्षाओं से पहले प्रशिक्षण पर प्राथमिक शिक्षकों में रोष

Sat, 19 Sep 2026 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Primary teachers angry over training before half-yearly exams
संघ ने प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित करने की मांग की, कहा- शिक्षण कार्य होगा प्रभावित
विज्ञापन

नंबर गेम- 25 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिले में 25 सितंबर से शुरू होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षाओं से ठीक पहले प्राथमिक शिक्षकों के लिए प्रस्तावित छह दिवसीय प्रशिक्षण को लेकर नाराजगी जताई है। संघ का कहना है कि परीक्षा से कुछ दिन पहले शिक्षकों को प्रशिक्षण में भेजे जाने से विद्यालयों में शिक्षण कार्य एवं विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी प्रभावित होगी।

संघ के जिला प्रधान अशोक प्रजापति और महासचिव विवेक जैमिनी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक पहले से ही जनगणना, चुनाव ड्यूटी, सर्वे सहित विभिन्न गैर-शैक्षणिक कार्यों में व्यस्त हैं। ऐसे में अर्धवार्षिक परीक्षाओं से ठीक पहले छह दिवसीय प्रशिक्षण करवाना विद्यार्थियों के हित में उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को प्रशिक्षण के बजाय परीक्षा से पहले बच्चों की तैयारी पर भी असर पड़ेगा। साथ ही परीक्षा के समय स्कूल में भी में शिक्षकों की संख्या कम होने पर स्कूल को संभलने में भी कठिनाई आ सकती है।
विज्ञापन


संघ के वरिष्ठ उप प्रधान रामचंद्र यादव ने कहा कि जिले के कई प्राथमिक विद्यालय पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। उपलब्ध शिक्षकों को भी यदि लगातार गैर-शैक्षणिक कार्यों और प्रशिक्षण में लगाया जाएगा, तो इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय प्रत्येक शिक्षक की विद्यालय में उपस्थिति महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के संरक्षक दुष्यंत ठाकरान ने कहा कि विभाग का उद्देश्य बेहतर शैक्षणिक परिणाम प्राप्त करना है, लेकिन इसके लिए शिक्षकों को पर्याप्त शिक्षण समय उपलब्ध कराना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण आवश्यक है, लेकिन ऐसे समय पर होना चाहिए जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। संघ का विभाग से प्रशिक्षण को परीक्षा के बाद कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed