फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations for the Ramlila performance begin in Sohna; artists busy with rehearsals.

Gurugram News: सोहना में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू, कलाकार रिहर्सल में जुटे

Sat, 26 Sep 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Ramlila performance begin in Sohna; artists busy with rehearsals.
आयोजकों ने रामलीला प्रबंधन की संभाली कमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे में रामलीला मंचन की तैयारियां आरंभ हो गई हैं जो 9 अक्तूबर से प्रारंभ होकर 21 अक्तूबर तक चलेंगी। इसके लिए कलाकारों ने रिहर्सल करना शुरू कर दिया है जो देर रात्रि तक जारी रहती हैं। वहीं आयोजकों ने रामलीलाओं की सफलता के लिए प्रबंधन की कमान संभाल ली है तथा बैठकें आयोजित करके योजना बनाना शुरू कर दिया है।

कस्बे में रामलीलाओं का इतिहास काफी प्राचीन है। कस्बे में तीन स्थानों पर आयोजित होंगी। इसमें श्री शानदार रामलीला क्लब द्वारा करीब 162 वर्षों से मंचन किया जाता रहा है। क्लब द्वारा रामलीलाएं छोटी हनुमान बगीची में आयोजित की जाएंगी जो 9 अक्तूबर से प्रारंभ होगी। इसके अलावा सनातन धर्म सभा द्वारा पंजाबी धर्मशाला में रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा। जो 10 अक्तूबर से शुरू की जाएंगी। वहीं श्री शिव रामलीला कमेटी द्वारा खेल स्टेडियम में रामलीलाएं की जाएंगी। आयोजक रामलीलाओं को सफल बनाने के लिए जोरशोर से जुटे हुए हैं। कलाकारों से रात रात भर रिहर्सल कराई जा रही है।
विज्ञापन


ये होंगी लीलाएं
श्री शानदार रामलीला क्लब द्वारा 9 अक्तूबर नारद मोह व विश्व मोहिनी स्वयंवर रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा 10 अक्तूबर को श्री राम जन्म व ताड़का वध, 11 अक्तूबर को सीता स्वयंवर व लक्ष्मण परशुराम संवाद, 12 अक्तूबर को भव्य श्री राम बरात शोभा यात्रा, 13 अक्तूबर को दशरथ केकई संवाद व राम बनवास, 14 अक्टूबर को श्रवण कुमार प्रसंग व भरत मिलाप, 15 अक्तूबर को खर व दूषण वध, 16 अक्तूबर को सीता हरण व बाली सुग्रीव संवाद, 17 अक्तूबर को अशोक वाटिका उजाड़ना, 18 अक्तूबर को रावण अंगद संवाद, 19 अक्तूबर को लक्ष्मण मूर्छा व मेघनाद कुम्भकर्ण वध, 20 अक्तूबर को दशहरा पर्व के अलावा 21 अक्तूबर को भरत मिलाप व श्री राम राज्याभिषेक रामलीलाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री शानदार रामलीला क्लब के सदस्य पार्षद नीरज सिंगला, नीनू रोहिल्ला, चिराग सिंगला आदि ने बताया कि रामलीलाओं के सफल आयोजन के लिए बैठकों का दौर जारी है। कलाकार देर रात्रि तक रिहर्सल में जुटे हुए हैं। क्लब सदस्य अपने अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed