{"_id":"6af1cd2bf4c5371e1c0529b8","slug":"preparations-for-chhath-puja-intensify-at-36-locations-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106860-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 36 जगहों पर छठ पूजा की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 36 जगहों पर छठ पूजा की तैयारियां तेज
विज्ञापन
बसई तालाब पर बैठक करते छठ घाट समीति के लोग। वि
छठ पूजा समिति की बसई तालाब घाट पर बैठक संपन्न, आयोजन और तालाब की साफ-सफाई को लेकर बनी कार्ययोजना
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में छठ पूजा के आयोजन को लेकर समितियां सक्रिय हो गई हैं। चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा। यह 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पूरा होगा। गुरुग्राम में कुल 36 स्थानों पर छठ पूजा के सामूहिक और बड़े आयोजन किए जा रहे हैं।
सोमवार को बसई तालाब छठ पूजा समिति की एक बैठक छठ घाट पर आयोजित की गई। धर्मेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महापर्व को भव्य और व्यवस्थित बनाने पर चर्चा हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना था। इसमें समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष राहुल पांडे, महासचिव गोपाल सिंह, सचिव वेदानंद तिवारी, मुख्य सलाहकार छोटे लाल प्रधान और कोषाध्यक्ष रंजन झा मौजूद रहे।
साफ-सफाई और घाटों की तैयारी
बैठक में बसई तालाब की साफ-सफाई सबसे महत्वपूर्ण विषय रहा। निर्णय लिया गया कि अगले छह दिनों में तालाब और आसपास के क्षेत्र की सफाई की जाएगी। इससे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होगी। समिति के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शीतला माता मंदिर पार्किंग एरिया, सेक्टर 5 लेबर चौक, न्यू पालम विहार और बसई तालाब सहित कई जगहों पर छठ घाट बनाए जा रहे हैं।