फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pregnant women can now undergo free check-ups four times a month.

Gurugram News: अब महीने में चार बार निशुल्क जांच करा सकती हैं गर्भवती

Mon, 13 Apr 2026 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women can now undergo free check-ups four times a month.
सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 9, 10, 23 और महीने की आखिरी तारीख को होती हैं जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवतियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत अब महिलाएं महीने में चार बार निशुल्क जांच करा सकती हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. शालिनी ने बताया कि पहले यह सुविधा केवल तीन बार उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर चार बार कर दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर महीने की 9, 10, 23 और महीने की आखिरी तारीख को यह निशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इन तिथियों पर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में महिलाओं की नियमित जांच, आवश्यक परीक्षण और परामर्श दिया जाता है।
विज्ञापन


इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवतियों और उनके शिशुओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना है। विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है, ताकि समय रहते किसी भी जटिलता का पता लगाया जा सके। जांच के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद ली जाती है, जिससे सटीक और बेहतर उपचार संभव हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. लोकवीर ने बताया कि इस पहल से मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलने की उम्मीद है, साथ ही महिलाओं को सुरक्षित और स्वस्थ गर्भावस्था सुनिश्चित करने में भी यह योजना कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed