फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pregnant assaulted, infant dies in the womb

गर्भवती के साथ मारपीट, शिशु की गर्भ में मौत

Thu, 08 Jul 2021 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Pregnant assaulted, infant dies in the womb
सोहना। आठ साल के बच्चे के साथ मारपीट के बाद विवाद इस कदर बढ़ गया कि सोहना के आईटीआई कॉलोनी में 2 महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर एक आठ माह की गर्भवती महिला के साथ मारपीट की। इससे महिला के गर्भ में पल रहे आठ माह के शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मृतक शिशु को पोस्टमार्टम के लिए गुरुग्राम के शवगृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में लुकमान ने बताया कि घर के अंदर सो रहा था। आठ वर्षीय बेटा मस्जिद से पढ़कर आया और वह रो रहा था। उसने बताया कि मुझे बाहर कुछ लोगों ने पीटा है। इस बारे में अभी पूछताछ कर ही रहा था कि तभी साजिद, वाजिद, आजिद व सायरा और अन्य चार लोगों ने घर मे ंघुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इससे उसकी पत्नी सलमा को पेट में काफी चोट लगी। चोट लगने के कारण गर्भ में पल रहे आठ माह के शिशु की मौत हो गई। वहीं उसे भी सिर में काफी चोट लगी जो फिलहाल गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed