{"_id":"69760ae8b9ed2026520c64ce","slug":"pre-board-exams-begin-students-prepare-as-per-schedule-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-78100-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू, शेड्यूल के अनुसार तैयारी में जुटे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू, शेड्यूल के अनुसार तैयारी में जुटे विद्यार्थी
विज्ञापन
बोर्ड से पहले कमियों को दूर करने का प्रयास कर रहे छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षाओं के साथ विद्यार्थियों ने पढ़ाई का शेड्यूल और कड़ा कर लिया है। इन परीक्षाओं के साथ ही विद्यार्थियों ने अपनी दिनचर्या का शेड्यूल भी बदल लिया है। कोई सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई कर रहा है तो कोई देर रात तक पढ़ाई में जुटा हुआ है। परीक्षा की तारीखों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी विषयवार तैयारी कर रहे हैं, ताकि बोर्ड परीक्षा से पहले अपनी कमियों को दूर कर सकें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
परीक्षा के अनुसार बनाया टाइम टेबल
प्री बोर्ड परीक्षा को देखते हुए मैंने पूरा शेड्यूल तैयार किया है। मैं सुबह जल्दी उठकर गणित और विज्ञान जैसे विषयों की तैयारी करता हूं क्योंकि इस समय दिमाग ज्यादा ताजा रहता है। स्कूल से लौटने के बाद दो घंटे आराम करता हूं और फिर शाम को दो से तीन घंटे रिवीजन करता हूं। - आशीष, कक्षा 12वीं
विज्ञापन
परीक्षा की तारीख के अनुसार, मैंने परीक्षा के लिए पूरा टाइम टेबल तैयार कर रखा है। मैं सुबह तीन घंटे फिजिक्स और केमिस्ट्री की पढ़ाई करता हूं और कठिन सवालों का अभ्यास करता हूं। दोपहर में पुराने प्रश्न पत्र हल करता हूं, जिससे उसे समय प्रबंधन समझने में मदद मिलती है। - सुगम, कक्षा 12वीं
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
प्री-बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा से पहले आत्म मूल्यांकन का सबसे अच्छा अवसर होता है। इन परीक्षाओं से छात्रों को परीक्षा पैटर्न, समय प्रबंधन और उत्तर लिखने की सही रणनीति समझ में आती है। - जोगिंदर, प्रधानाचार्य
प्री-बोर्ड परीक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों पर दबाव बनाना नहीं, बल्कि उनकी तैयारी को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों को विषयवार मार्गदर्शन दिया जा रहा है और शिक्षकों द्वारा कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। - सुमन शर्मा, प्रधानाचार्या