फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prayer offered in police security after Bharat Mata Vahini's announcement

भारत माता वाहिनी के ऐलान के बाद पुलिस सुरक्षा में पढ़ी गई नमाज

Fri, 26 Mar 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Prayer offered in police security after Bharat Mata Vahini's announcement
गुरुग्राम। सेक्टर-40 के पार्क में जुमे की नमाज पुलिस सुरक्षा में हुई। भारत माता वाहिनी के अध्यक्ष के नमाज न पढ़ने देने के ऐलान के बाद पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा। भारत माता वाहिनी के दिनेश ठाकुर ने एलान किया था कि वह सेक्टर-40 के पार्क में शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नमाज से पहले ही पार्क में 100 के करीब पुलिसकर्मी पहुंच गए। इसके बाद नमाज के वक्त नमाजी भी आ गए। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने नमाज अता की। खास बात यह रही कि इस दौरान विरोध प्रदर्शन तो दूर भारत माता वाहिनी का कोई भी सदस्य आस-पास के इलाके में दिखाई नहीं दिया। पुलिस के उच्चाधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं होगा। शुक्रवार को स्थिति बिल्कुल सामान्य रही।
विज्ञापन

पिछले जुमे को हुआ था विरोध
पिछले जुमे यानि 19 मार्च को सेक्टर-40 के पार्क में भारत माता वाहिनी के सदस्यों ने दिनेश ठाकुर के साथ मिलकर जुमे की नमाज को रोकने की कोशिश की थी। पुलिस ने दिनेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। इसके बाद ही उन्होंने अगले जुमे को भी खुले में नमाज का विरोध करने का ऐलान किया था। शहर में खुले में जुमे की नमाज के विरोध का मामला 2018 में पहली बार सामने आया था। इसके बाद प्रशासन ने शहर में 37 स्थलों को अस्थाई तौर पर खुले में जुमे की नमाज के लिए निर्धारित किया था, जहां लगातार जुमे की नमाज पढ़ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत माता वाहिनी की चुनौती के बाद सेक्टर-40 के पार्क में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। आने वाले जुमे की नमाजों पर भी सेक्टर-40 पार्क के साथ-साथ अन्य चिह्नित स्थलों पर इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
- अमन यादव, एसीपी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed