{"_id":"67460760dae3d086cc0a5a25","slug":"power-transformer-in-daulatabad-substation-will-solve-power-shortage-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-44572-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दौलताबाद के सबस्टेशन में पावर ट्रांसफार्मर से दूर होगी बिजली की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दौलताबाद के सबस्टेशन में पावर ट्रांसफार्मर से दूर होगी बिजली की किल्लत
विज्ञापन
अगले महीने सेक्टर-15 पार्ट टू का सबस्टेशन चालू होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे, पुराने गुरुग्राम शहर और मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। बहुप्रतीक्षित सेक्टर-15 पार्ट टू का 220 केवीए सबस्टेशन को दिसंबर के पहले हफ्ते तक चालू किया जाना है। यह सबस्टेशन तैयार है लेकिन, कुछ कागजी कार्रवाई अधूरी होने कारण इसे अभी तक चालू नहीं किया जा सका है। दूसरी ओर दौलताबाद सब स्टेशन में पावर ट्रांसफार्मर को भी दिसंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू करने पर तेजी से काम किया जा रहा है।
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एसई टीएस राघव के अनुसार अगले हफ्ते तक इसे चालू कर दिया जाएगा। इस सबस्टेशन से पुराने गुरुग्राम की सघन आबादी वाले इलाके से लेकर दिल्ली बॉर्डर पर सेक्टर-21, 22 तक बिजली संकट से राहत मिलेगी। पुराने शहर शिवाजी नगर, पटेल नगर, न्यू कॉलोनी, सेक्टर चार- सात से लेकर सेक्टर-21, 22, मारुति, पालम विहार आदि इलाकों में लोगों को बिजली संकट से राहत मिलेगी।
पावर ट्रांसफार्मर दिसंबर के अंत में होगा चालू
दौलताबाद स्थित 220 केवीए सबस्टेशन में एक नया पावर ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित सेक्टर-102 से 115 तक की सोसाइटियों, राजेंद्रा पार्क, दौलताबाद गांव, पालम विहार, न्यू पालम विहार और आस-पास के गांवों और सघन आबादी वाली कॉलोनियों को इससे राहत मिलेगी। न्यू पालमविहार के एसडीओ विक्रम सिंह परमार और दौलताबाद सबस्टेशन के एसएसई प्रीतम सिंह के मुताबिक दिसंबर तक नया पावर ट्रांसफार्मर चालू कर दिया जाएगा। 31.5 एमवीए के इस पावर ट्रांसफार्मर से दौलताबाद सबस्टेशन की ओवरलोडिंग को राहत मिलेगी। इन इलाकों में लोगों को ओवरलोडिंग के कारण होने वाली बिजली कटौती से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर का सबस्टेशन आंशिक रूप से चालू
मानेसर के सेक्टर आठ में औद्योगिक क्षेत्र की बिजली व्यवस्था के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में 220 केवीए सबस्टेशन बनाया जा रहा है। अगले एक से डेढ़ महीने में यह पूरी तरह चालू होगा। एचवीपीएन के मानेसर के एसडीओ भुट्टो खान ने बताया कि जरूरत के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर के सबस्टेशन को आंशिक रूप से चालू किया गया है लेकिन, अगले एक से डेढ़ महीने में इसकी कमियों को ठीक करके पूरी तरह चालू किया जाना है। इससे मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली संकट से राहत मिलेगी। सेक्टर-99 में 220 केवीए का सबस्टेशन बनाया जा रहा है। इसे पूरा होने में एक से डेढ़ साल का समय लगेगा लेकिन, इससे सेक्टर-99 के आसपास की सोसाइटियों हैबिटेट, लक्ष्मी परीना, ऋद्धि सिद्धि समेत धनवापुर और आस-पास के इलाकों में बिजली की समस्या से मुक्ति मिलेगी। सोसाइटियां अपने 33 केवीए सबस्टेशन के लिए यहां से बिजली ले सकेंगी और बिजली निगम भी अपने 33 केवीए सबस्टेशन से यहां से बिजली ले सकेंगा। द्वारका एक्सप्रेसवे के इस हिस्से में अभी किसी बड़े सबस्टेशन का अभाव है।
पिछले दिनों इसको लेकर बिजली के संसाधनों को और मजबूत करने के लिए डीएचबीवीएन और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के गुरुग्राम और फरीदाबाद के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई थी। एचवीपीएन अधिकारियों ने बताया कि बादशाहपुर, दौलताबाद, सेक्टर-46 और सेक्टर-2 आईएमटी मानेसर के पावर हाउस की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। फरीदाबाद में ए 4, हैदराबाद, भोपानी और पाली पावर हाउस की क्षमता में बढ़ोतरी होगी।