फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Power and water woes have begun alongside the harsh turn in the weather.

Gurugram News: मौसम के तीखे तेवर के साथ शुरू हुई बिजली-पानी की परेशानी

Tue, 28 Apr 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Power and water woes have begun alongside the harsh turn in the weather.
लचर इंफ्रास्ट्रक्चर और पाइप लाइन में लीकेज बन रही बिजली-पानी संकट की वजह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गर्मी के तीखे तेवर के बीच शहर में बिजली कटौती शुरू हो गई है। पानी की समस्या को लेकर भी लोग परेशान हैं। हालांकि इस साल जीएमडीए ने पिछले साल के मुकाबले 100 एमएलडी (मिलियन लीटर पर डे) पानी की आपूर्ति बढ़ाई है मगर पानी के वितरण की लचर व्यवस्था, पुराने मोटर, पाइप लाइन में लीकेज पानी की किल्लत की बड़ी वजह बन रहे है।
सेक्टर 37 डी स्थित रामप्रस्था सिटी और बीपीटीपी पार्क सेरेन के लोगों की शिकायत है कि वहां जीएमडीए का पूरा पानी नहीं मिल रहा है। डीएलएफ और सुशांत लोक के लोग भी पिछले साल की गर्मी की तरह डरे हुए हैं। बिजली निगम इन दिनों औसत 1900 मेगावाट बिजली की आपूर्ति का दावा कर रहा है। मगर तीन से चार घंटे बिजली कटौती की कई जगहों से शिकायत आ रही है। न्यू पालम विहार सबडिविजन में सबसे ज्यादा बिजली की शिकायतें आई हैं। पिछले हफ्ते इस सबडिविजन से 1301 शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, जो इस हफ्ते बढ़कर 1407 रहीं। सर्किल वन में पिछले हफ्ते बिजली संबंधित 6504 शिकायतें आई थीं। इस हफ्ते 7540 शिकायतें दर्ज की गईं। डीएलएफ फेज टू के क्यू ब्लॉक में सोमवार को फॉल्ट के कारण बिजली नहीं थी। सेक्टर 109 स्थित ककून सोसाइटी, सेक्टर 104 स्थित जारा आवास आदि के लोगों ने रविवार को बिजली कटौती की शिकायतें की थीं।
विज्ञापन


सुशांत लोक में बूस्टिंग स्टेशन लगा

हर साल गर्मी में टैंकरों के सहारे काम चलाने वाले सुशांत लोक वन के सी ब्लॉक में पिछले साल सभी बूस्टिंग स्टेशन पर नए मोटरों के टेंडर हुए थे। सोमवार को सी-वन ब्लॉक एक बूस्टिंग स्टेशन पर दो नए मोटर इंस्टॉल किए गए। लोगों ने खुशी व्यक्त की मगर लोगों ने बताया कि सुशांत लोक में सभी बूस्टिंग स्टेशन पर पुराने मोटरों को जल्द बदला जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पालम विहार के लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया
करीब 650 एकड़ में फैले पालम विहार के आरडब्ल्यूए ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम लिखा ज्ञापन चंडीगढ़ जाकर सौंपा है। इसमें पालम विहार में 43 साल पुरानी पेयजल की लाइनों को बदले जाने का निवेदन किया गया है। यहां करीब 50,000 लोग रहते हैं। 1983 में लगी पुरानी जर्जर पाइप लाइनाें में कई जगह लीकेज है। सीवेज की गंदगी पाइप लाइनाें में भर जाती है। इस इलाके में सीवेज के नाले के बीच से तीन जगहों पर पुरानी जर्जर पाइप लाइनें गुजरती हैं। इन जगहों पर लीकेज होने पर इलाका बड़े स्वास्थ्य संकट से गुजर सकता है।
मिनी सचिवालय, कोर्ट और विकास सदन में भी गुल रही बिजली

गुरुग्राम। ओवरलोडेड बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर का खामियाजा सोमवार को मिनी सचिवालय, विकास सदन और न्यायालय परिसर को भी झेलना पड़ा। सोमवार की ब्लास्ट के बाद सुबह 11.30 बजे यहां की बिजली चली गई। लोगों ने बताया कि इन कार्यालयों में शाम पांच बजे तक बिजली आती-जाती रही। छह मंजिला मिनी सचिवालय में लिफ्ट बंद थी। इस कारण यहां आने-जाने वालों को सीढि़यों से जाना पड़ा। इस संबंध में बिजली निगम के कादीपुर सबडिवीजन के एसडीओ ने बताया कि ओवरलोडेड इंफ्रास्ट्रक्चर होने के कारण उस इलाके में ब्लास्ट हो गया था। इस कारण बिजली कटी मगर न्यायालय परिसर, मिनी सचिवालय और विकास सदन में बिजली गुल हो गई। आधे घंटे में दूसरी लाइन से इस इलाके को जोड़ दिया गया।



बिजली संंबंधित शिकायतें
( 20 अप्रैल से 26 अप्रैल तक )
जिले में कुल बिजली संबंधित शिकायतें - 16622
बिजली निगम के सर्किल वन में - 7540
सबसे ज्यादा न्यू पालम विहार सबडिवीजन से-1407
दूसरी सबसे ज्यादा शिकायत कादीपुर सबडिवीजन - 1280
सबसे कम शिकायत हेलीमंडी से - 231
बिजली निगम के सर्किल टू में शिकायतें- 9082
सबसे ज्यादा शिकायतें, बादशाहपुर सबडिवीजन से - 3229
दूसरी नंबर पर शिकायतें मारुति कुंज सबडिवीजन - 997
सबसे कम शिकायतें तावडू सबडिवीजन - 223
-------------------------------------------
लोगों ने कहा
डीएलएफ से सरकार घरों की खरीद, प्रॉपर्टी टैक्स आदि के रूप में एक मोटी रकम लेती है मगर इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास नहीं होता है। लचर इंफ्रास्ट्रक्चर के ओवरलोडेड होने के कारण बिजली कट रही है। -नवीन कुमार, निवासी डीएलएफ फेज-2

चंडीगढ़ जाकर 40 साल पुरानी पानी की लाइनों को बदलने के लिए ज्ञापन देकर आया हूं। 50,000 की आबादी वाले पालम विहार में कई जगह पाइप लाइन लीकेज है। लीकेज के कारण पिछले एक महीने से पानी कम आ रहा है। -राजन सागर, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, पालम विहार

जब सारे शहर में बिजली होती है तब भी न्यू पालम विहार में बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है। यहां पुराने कम क्षमता वाले इंफ्रास्ट्रक्चर गर्मी में फुंक रहे हैं। जरा सी बारिश, आंधी या तापमान बढ़ते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। - किरण कांडपाल, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष न्यू पालम विहार

सोसाइटी में 33 केवी सबस्टेशन अभी तक नहीं लगा। बिल्डर ने बिजली निगम से 3 महीने में इसके लगाने का वादा किया है मगर इस गर्मी को हमें कम क्षमता के केबल के सहारे की झेलना पड़ेगा। -गौरव सलूजा, एटीएस ककून, सेक्टर-109


बिल्डर ने जरूरत से कम क्षमता का पानी का कनेक्शन ले रखा है। गर्मी की शुरुआत से ही सोसाइटी के 1200 परिवारों का काम टैंकरों के सहारे चल रहा है। मार्च से ही हमें काफी कम पानी मिल रहा है। -अतनु भट्टाचार्य, रामप्रस्था सिटी सेक्टर-37

40 साल पुरानी पाइप लाइन में कई जगह लीकेज है। बूस्टिंग स्टेशनों पर नए मोटरों के टेंडर हो गए हैं। एक बूस्टिंग स्टेशन पर सोमवार को मोटर लगाई गई है मगर बाकी में मोटर का इंतजार है। हर साल सुशांत लोक के लोगों को टैंकरों के सहारे गर्मी काटनी पड़ती है। -दीपक वर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुशांत लोक फेज वन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed