{"_id":"6ad7a67f5a13b61c23046da3","slug":"post-mortem-conducted-on-the-body-of-akhil-who-died-while-in-jail-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104882-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जेल में बंद अखिल की मौत के मामले में शव का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जेल में बंद अखिल की मौत के मामले में शव का पोस्टमार्टम
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इटली की महिला से साइबर ठगी के मामले में भोंडसी जेल में बंद अखिल की मौत के बाद मंगलवार को उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बोर्ड में डॉ. आशीष त्यागी, डॉ. ललित चौपड़ा, डॉ. टोनी जोवेल शामिल रहे। फिलहाल मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव का विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया। इसे फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा और वहां से रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि अखिल की मौत का कारण क्या रहा। वहीं मामले में मंगलवार को भी पोस्टमार्टम हाउस के बाद मौजूद मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों ने जेल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। आरोप है कि जेल प्रबंधन ने तीन दिन तक अखिल को दवा या इलाज की सुविधा मुहैया नहीं कराई। अखिल के जीजा रोहित ने आरोप लगाया कि परिवार के लोग यहां पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि इसे अस्पताल लाया गया तो मौत हो चुकी थी। रोहित ने कहा कि 15, 16 व 17 अक्तूबर को अखिल ने जेल से अपने पिता को कॉल की। हर दिन उसने बताया कि उसकी हालत बिगड़ रही है और जेल प्रशासन न तो दवा और न ही इलाज की सुविधा मुहैया करा रहा है।