Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Poor air quality compounds problems; rise in patients with eye irritation

Gurugram News: खराब हवा ने बढ़ाई मुसीबत, आंखों में जलन के मरीज बढ़े

Sat, 14 Nov 2026 05:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Poor air quality compounds problems; rise in patients with eye irritation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण का असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। खराब हवा के कारण सांस लेने में परेशानी, गले में खराश और आंखों में जलन की शिकायत लेकर लोग स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। शनिवार को मानेसर की तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में करीब 300 मरीजों की जांच की गई।

स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों में सबसे अधिक लोग गले में खराश, आंखों में जलन और सांस से जुड़ी परेशानी से पीड़ित मिले। प्रदूषण बढ़ने के कारण स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मरीजों की जांच के साथ उन्हें जरूरी सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन


भांगरौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. अजितेश ने बताया कि खराब हवा के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस की परेशानी से जूझ रहे लोगों को प्रदूषण से बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य केंद्र की ओर से लोगों को सलाह दी जा रही है कि प्रदूषण अधिक होने पर बेवजह बाहर न निकलें। परेशानी होने पर खुद दवा लेने के बजाय डॉक्टर से जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed