फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pooja murder case: Finding the woman's head is a challenge for the police

पूजा हत्याकांड : महिला का सिर ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती

Sat, 03 May 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pooja murder case: Finding the woman's head is a challenge for the police
आरोपी ने 16 नवंबर को उत्तराखंड के उधम सिंह क्षेत्र में काटा था सिर
विज्ञापन


आरोपी छह दिन के पुलिस रिमांड पर



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शादी का दबाव बनाने पर युवक द्वारा प्रेमिका की सिर काटकर हत्या के मामले में पुलिस के सामने अब महिला के कटे सिर को ढूंढ़ना चुनौती है। नवंबर में उत्तराखंड के उधम सिंह क्षेत्र में पूजा की हत्या कर प्रेमी मुश्ताक अहमद ने उसके सिर को नाले में बहा दिया था और धड़ वहीं छोड़ दिया था।

पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है। गुरुग्राम पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ लेकर उत्तराखंड पहुंच चुकी है। टीम आरोपी से निशानदेही करवा रही है। इसके साथ ही वह पूजा के सिर को भी ढूंढने की कोशिश कर रही है। इसके लिए गुरुग्राम पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस का सहयोग लिया है। पुलिस टीम स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और इस एंगल से भी जांच कर रही है कि नाले में बहाया गया सिर बहकर कहां तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

आरोपी ने पूजा का सिर बेरहमी से धड़ से अलग इसलिए कर दिया था, ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके। आरोपी जब पूजा का गला रेत रहा था, तो पूछा उससे अपनी जान बचाने की दुहाई करती रही मगर आरोपी मुश्ताक अहमद ने पूजा पर कोई दया नहीं की, बल्कि निर्ममता से सिर काट दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मुश्ताक ने पूजा से जान-पहचान बढ़ाने के लिए अजीत नाम का सहारा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस आरोपी के परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है। हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले 15 नवंबर को आरोपी पूजा को अपनी बहन के घर लेकर गया था। अगले दिन 16 को उसे वह वहां पर घुमाने के लिए ले गया और वहीं एक नाले के पास उसने पूजा की सिर काटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed