फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pollution prevention by spraying water

Gurugram News: पानी की फुहारों से किया जा रहा प्रदूषण से बचाव

Thu, 30 Oct 2025 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Pollution prevention by spraying water
राइजिंग होम्स ने शुरू किए उपाय, डीएलएफ प्राइमस में शनिवार से शुरू होंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। बढ़ते प्रदूषण से बचाव के लिए सोसाइटियों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को राइजिंग होम्स ने उपाय शुरू किए। गुरुग्राम में 248 और मानेसर में 280 एक्यूआई रहा। स्मॉग के बढ़ते असर के अलावा पत्तों पर धूल जमी है। शहर की सोसाइटियों ने सोसाइटी के भीतर प्रदूषण को कम करने के उपाय शुरू कर दिए हैं। सेक्टर-82 स्थित डीएलएफ प्राइमस सोसाइटी में शनिवार से प्रदूषण से बचाव के लिए कृत्रिम बारिश शुरू की जाएगी। छह टावरों वाली इस सोसाइटी में 750 फ्लैट हैं। यहां सबसे ऊंचा टावर 32 मंजिला है।
सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अचल यादव ने बताया कि सोसाइटी में पाइप और स्प्रिंकलर की मदद से कृत्रिम बारिश कराई जाएगी। इससे प्रदूषण का स्तर कम होगा और पेड़-पौधों पर जमी धूल हटेगी। सोसाइटी के विभिन्न टावरों पर पानी का छिड़काव होगा, जो बारिश की फुहारों की तरह लगता है।
विज्ञापन



एसटीपी शोधित पानी का रात में किया जाएगा छिड़काव
सेक्टर-92 स्थित राइजिंग होम्स सोसाइटी के लोगों ने हवा में प्रदूषण से निजात पाने का एक नया तरीका अपनाया है। सोसाइटी के एसटीपी शोधित पानी का छिड़काव लोग रात के वक्त कर रहे हैं ताकि पत्तों पर जमी धूल हट लाए और हवा में पानी छिड़काव प्रदूषण को कम किया जा सके। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण मलिक ने बताया कि पूरी सोसाइटी में यह सिस्टम बना दिया गया है। 20 फुट की ऊंचाई पर बने स्प्रिंकलर की मदद से देर रात पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इससे सोसाइटी के आसपास हवा के प्रदूषण में कमी आ रही है। साथ ही सोसाइटी के पौधों के पत्तों से धूल हट जाती है, इससे पौधे बेहतर तरीके से विकसित होते हैं। न्यू गुरुग्राम में सीवेज ट्रीटेड पानी को बहाने के लिए कोई लाइन भी नहीं बिछाई गई है। इस तरह इस पानी का प्रयोग भी हो रहा है और समस्या भी हल हो रही है। 48 एकड़ की इस सोसाइटी के ग्रीन क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक ये स्प्रिंकलर चलते हैं। सोसाइटी के भीतर सड़क के सेंट्रल वर्ज पर रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक ये स्प्रिंकलर चलते है ताकि निवासियों को इससे कोई परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
हवा में प्रदूषण से कोहरे जैसे हालात

गुरुग्राम। शहर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बृहस्पतिवार सुबह से ही शहर में दृश्यता काफी कम बनी हुई है। हवा में मौजूद प्रदूषण के कारण कोहरे जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। बीते दो दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखी गई है, जो बदलते मौसम का संकेत है। हवा की गुणवत्ता भी प्रभावित बनी हुई है, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायतें बढ़ रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे हवा में नमी बढ़ेगी और प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आने की संभावना है। संवाद
----------------------------------

एक दिन में 100 पाइंट बढ़ा एक्यूआई, गैस चैंबर बना शहर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिवाली के बाद मिलेनियम सिटी की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। बृहस्पतिवार को शहर की स्थिति गैस चैंबर जैसी हो गई, जब दिनभर बादल छाए रहे और दृश्यता काफी कम दर्ज की गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 248 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। मानेसर का एक्यूआई 280 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह आंकड़ा करीब 150 था। मात्र एक दिन में शहर का एक्यूआई 100 पाइंट तक बढ़ गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ते निर्माण कार्य, वाहनों से निकलता धुआं, औद्योगिक उत्सर्जन और खेतों में पराली जलाने के कारण प्रदूषण स्तर में तेजी आई है। सुबह से ही हवा में धूल और धुआं घुला रहा, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हुई।
शहर के चार प्रदूषण मापने वाले स्टेशनों में से केवल दो ही सक्रिय हैं, जबकि दो स्टेशन तकनीकी कारणों से संचालित नहीं हो पा रहे। इससे वायु गुणवत्ता का सटीक आंकलन प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों को बाहर निकलते समय मास्क पहनने और घरों में एयर प्यूरीफायर या स्टीम का उपयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed