{"_id":"616c1e616c052b09e4754a40","slug":"pollution-increased-by-three-times-in-two-weeks-aqi-332-gurgaon-news-noi6108195140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह में तीन गुना तक बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई ञ्च 332","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह में तीन गुना तक बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई ञ्च 332
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। तापमान में कमी के चलते पिछले दो सप्ताह में शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर सामान्य से तीन गुना तक बढ़ गया है। दो सप्ताह पहले तक शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर प्रदूषण 100 से नीचे था। वहीं, अब समग्र एक्यूआई 300 से ऊपर पहुंच गया है। इसी क्रम में रविवार को भी एक्यूआई 322 सस्पेंडेड पर्टिकुलेट मैटर दर्ज किया गया। इसमें भी सेक्टर-51 व टेरी ग्राम इलाके में एक्यूआई 350 के पार रहा।
रविवार को तो हरित क्षेत्र ग्वाल पहाड़ी में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट प्रदूषण में बढ़ोतरी की प्रमुख वजह है। स्थिति यह है कि शहर की हवा अब और खराब स्तर पर पहुंच गई है।
हालांकि, रविवार दोपहर को हुई बारिश के बाद संभावना जताई जा रही है कि तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई तो सोमवार को प्रदूषण में कमी आ सकती है। पिछले एक सप्ताह से शहर का एक्यूआई 100 से ऊपर बना हुआ है। उसमें भी पीएम-2.5 सरीखे हानिकारक कणों की मात्रा सामान्य से 10 गुना ज्यादा तक पहुंच गई है। वातावरण में पीएम-2.5 की सामान्य मात्रा 30 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक मानी जाती है। हालांकि, पीएम-10 की मात्रा भी काफी बढ़ गई है, जिसके चलते स्थिति खराब हो रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-51 में प्रदूषण में सबसे ज्यादा
शनिवार रात से ही शहर में प्रदूषण बढ़ने लगा था जो रविवार दोपहर में 300 के पार पहुंच गया। रविवार को शहर का समग्र एक्यूआई 322 रहा जबकि विकास सदन में एक्यूआई, जिसमें से टेरी ग्राम में एक्यूआई 351 व सेक्टर-51 इलाके में एक्यूआई 349 दर्ज किया गया। वहीं, दोपहर 3 बजे ग्वाल पहाड़ी व विकास सदन में एक्यूआई 322 दर्ज किया गया।
खस्ताहाल सड़कों पर नहीं हो रहा पानी का छिड़काव
एक तरफ जहां शहर में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है तो वहीं खस्ताहाल सड़कों पर पानी के छिड़काव को लेकर प्रशासन अब तक गंभीर नहीं हुआ है। तापमान में कमी, वातावरण में धूल व निर्माण सामग्रियों का मिलना तथा डीजल जनसेट व वाहनों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण की प्रमुख वजह है। सेक्टर-9, 10 व सोहना रोड में व्यापक स्तर पर सड़कों पर धूल उड़ रही है। गनीमत यह रही कि रविवार को दोपहर में बारिश हो गई, जिसके चलते प्रदूषण में कमी आने की संभावना है।
विकास सदन में हानिकारक कणों की मात्रा (माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर में) :
हानिकारक कण - औसत - न्यूनतम - अधिकतम
पीएम 2.5 - 322 - 175 - 380
पीएम 10 - 258 - 126 - 353
एनओ2 - 125 - 60 - 225
एसओ2 - 10 - 3 - 27
ओजोन - 54 - 4 - 229