फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   political

उद्यमी एक-एक आईटीआई गोद लेकर फैक्ट्री बनाएं -डिप्टी सीएम दुष्यंत

Mon, 22 Aug 2022 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
political
गुरुग्राम। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को होटल ट्राइडेंट में ईओ गुडगांव नाम के उद्यमी संगठन के साथ बैठक की। डिप्टी सीएम ने उद्यमियों से कहा कि एक एक आईटीआई गोद लेकर फैक्ट्री बनाएं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि हम मशीनरी ला सकते हैं, लेकिन ट्रेनर नहीं मिलते। इंडस्ट्री में 2 साल में मशीन आउट डेटेड हो जाती हैैं। ऐसी मशीनों की मदद से युवाओं को प्रशिक्षित करें। जिससे कुशल लोग मिलते रहें। पहले बिजली की हाईटेंशन तारों को कनेक्ट करने वाले तकनीशियनों की कमी थी। विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के सहयोग से 20 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिलवाया गया, जो आज 90-90 हजार रुपये कमा रहे हैं। एनसीआर का दायरा घटने से कई जिलों में क्षेत्र प्रतिबंध मुक्त होंगे। ऐसे में नये उद्योगों की संभावना बहुत है।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि हरियाणा उद्यमी प्रोत्साहन नीति की खामियों को दूर कर नई नीति लागू करने से दो सालों में 28000 करोड़ रुपये का निवेश आया है। यह निवेश ज्यादातर मदर यूनिट में हुआ है। इनसे जुड़ी सहयोगी इकाइयां भी स्थापित होंगी और इससे रियल एस्टेट सेक्टर को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, जेबीएन, एटीएल, फ्लिपकार्ट, आदित्य बिरला ग्रुप सहित कई बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं। प्रदेश में स्टार्टअप, ई-व्हीकल पॉलिसी सहित चार अलग-अलग नीतियां बनाई गई हैं। एयरो डिफेंस सेक्टर भी आएगा। हिसार में देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनने पर एयरो डिफेंस सेक्टर वहां बसेगा। ग्लोबल कार्गो से जुड़ी चार पांच बड़ी कंपनियां प्रदेश में आ रही है। हिसार हवाई अड्डे को दिल्ली के हवाई अड्डे से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बाक्स
द्वारका एक्सप्रेस वे तक आएगी मेट्रो
डिप्टी सीएम ने कहा कि मेट्रो विस्तार हो रहा है। दिल्ली के बिजवासन से गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर को जोड़कर और ग्लोबल सिटी होते हुए मानेसर तक मेट्रो की कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने की योजना है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक हजार एकड़ में ग्लोबल सिटी विकसित की जाएगी। खरखोदा प्रदेश का दूसरा महत्वपूर्ण उत्पादन स्थल बनने जा रहा है। जहां मारुति का प्लांट लगेगा। 2003 में मानेसर औद्योगिक रूप से विकसित हुआ। मैन्युफैक्चरिंग में हरियाणा में अच्छा काम हो रहा है। मेडिसिन, आईटी और आईटीईएस, सर्विस इंडस्ट्री की भी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed