फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Policemen are cutting invoices, people are disregarded with masks

पुलिसकर्मी काट रहे चालान, लोग मास्क से बेपरवाह

Wed, 21 Apr 2021 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Policemen are cutting invoices, people are disregarded with masks
सदर बाजार में बिना मास्क लगाए लोग। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक तरफ तो पुलिस बिना मास्क वाले लोगों के चालान कर रही है, दूसरी तरफ जिनके पास चालान के पैसे नहीं है, उन्हें मास्क वितरित कर रही है। इसके बाद भी लोग अपनी जान से खेल रहे हैं। बेपरवाह लोग बिना मास्क लगाए और बिना सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किए सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे में अब प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने की दरकार है।
विज्ञापन

बिना मास्क वालों में सबसे ज्यादा रेहड़ी-पटरी वाले, फल और सब्जी वाले शामिल हैं। जोकि शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में लगाते हैं। जिनके संपर्क में रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रफ्तार मिल सकती है। हालांकि, जिला प्रशासन द्वारा बिना मास्क वालों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई सिर्फ चौक-चौराहों तक ही सीमित होकर रह गई है। क्योंकि ट्रैफिक पुलिसकर्मी चौक पर बिना मास्क वालों और चालकों के चालान काटते हैं। जबकि नगर निगम गुरुग्राम की टीम कहीं पर भी पैदल बिना मास्क वालों के चालान काटती दिखाई नहीं देती।
विज्ञापन

अगर नगर निगम की टीम शहर के मुख्य सदर बाजार, सेक्टरों में बने मार्केट सहित अन्य स्थानों पर चालान काटें तो यहां आनेे वाले लोग कोविड के नियमों का पालन करते दिखेंगे। सायं के समय लोगों में चालान कटने का डर भी नहीं रहता। क्योंकि शाम को नगर निगम या पुलिसकर्मियों की ड्यूटी खत्म होने के बाद शहर में चालान अभियान नहीं चलता। ऐसे में सड़कों और बाजार में बिना मास्क लगाए काफी लोग दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed