फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police will give information about the case filed against Whatsapp company in High Court today

Gurugram News: वाट्सअप कंपनी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की हाईकोर्ट में पुलिस आज देगी जानकारी

Sun, 29 Sep 2024 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police will give information about the case filed against Whatsapp company in High Court today
वाट्सअप कंपनी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की हाईकोर्ट में पुलिस आज देगी जानकारी
विज्ञापन


- कंपनी से छह बार सूचना मांगने पर नहीं दिया जवाब, जल्द ही पुलिस जांच में शामिल होने का देगी नोटिस

- गृह मंत्रतालय की गाइइ लाइन का कंपनी ने किया उल्लंघन तो साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। तीन माह पहले साइबर ठगी के दर्ज मामले में इस्तेमाल हुए चार मोबाइल नंबर का सीडीआर न देने पर दर्ज वाट्सअप कंपनी प्रबंधन के लोगों को पुलिस चुनाव के बाद नोटिस जारी करेगी। साइबर थाना पुलिस इस मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में इसकी जानकारी देगी। पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत की शरण ली थी। जिसके बाद पुलिस की ओर से जांच के लिए डीएएलएफ फेज दो के कार्यालय में छह बार नोटिस दिया था। इस नोटिस में गृह मंत्रालय की गाइड लाइन का भी हवाला दिया गया था। जिस पर संतोषजनक जवाब न देने पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है।
बता दें कि 27 मई को साइबर ठगी के मामले में चार मोबाइल नंबर का इस्तेमाल हुआ था। साइबर थाना ईस्ट की ओर से संतोष जनक जवाब न मिलने पर मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। इस दौरान वाट्सअप कंपनी की ओर से जवाब न मिलने पर मामले की जांच में देरी हुई है। कंपनी पर दर्ज हुए मुकदमे की जानकारी पुलिस सोमवार को अदालत में देगी।
विज्ञापन



17 जुलाई से 28 सितंबर के बीच में इलेक्ट्रॉनिक मेल के माध्यम से एक नोटिस देकर व्हाट्सएप के अधिकारियों से छह बार जानकारी मांगी गई थी। जबकि व्हाट्सएप के अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई और आपत्ति लगाई गई। इसके बाद 25 जुलाई 2024 को निर्दिष्ट मोबाइल नंबरों के लिए अपेक्षित जानकारी फिर से संपूर्ण विवरण भेजकर दोबारा से मांगी गई। लेकिन, व्हाट्सएप कंपनी के अधिकारियों द्वारा गुरुग्राम पुलिस को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अगस्त 2024 तक विभिन्न वैध अनुरोधों के बावजूद भी व्हाट्सएप के अधिकारियों द्वारा पुलिस को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि ऐसा करके व्हाट्सएप कंपनी द्वारा केस के आरोपियों की अप्रत्यक्ष रूप से मदद की जा रही है।

देश के मौजूदा कानूनों के तहत वांछित जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए कानूनी रूप से बाध्य होने के बावजूद मांगी गई जानकारी उपलब्ध न करवाकर व्हाट्सएप कंपनी प्रबंधन और कंपनी द्वारा कानूनी निर्देशों की अवहेलना की गई है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा व्हाट्सएप द्वारा कानून के तहत मांगी गई जानकारी नहीं देने पर व्हाट्सएप के निदेशकों व नोडल अधिकारियों के खिलाफ 28 सितंबर को थाना साइबर क्राइम पूर्व गुरुग्राम में भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।



वर्जन
साइबर ठगी के मामले की जांच में सहयोग न करने और गृहमंत्रालय की गाइड लाइन का हवाला देने पर भी संतोष जनक उत्तर न मिलने पर यह मामला दर्ज हुआ है। चुनाव के बाद आरोपियों को नोटिस जारी कर जांच में शामिल कराया जाएगा। - प्रियांशु दीवान, एसीपी साइबर, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed