{"_id":"5fde3c3d8ebc3e3c86121e8a","slug":"police-will-arrive-in-15-minutes-as-soon-as-dialing-112-gurgaon-news-noi5549309106","type":"story","status":"publish","title_hn":"112 डायल करते ही 15 मिनट में पहुंचेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
112 डायल करते ही 15 मिनट में पहुंचेगी पुलिस
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के दौरान परेड की सलामी लेते पुलिस महानिदेशक।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। जिले में 26 जनवरी से इमरजेंसी रेस्पांस स्पोर्ट एंड सर्विस (ईआरएसएस) की शुरूआत हो जाएगी। इसके बाद 112 नंबर डायल करने के बाद 15 से 20 मिनट में पुलिस आपके सामने होगी। शनिवार को भोंडसी स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित समारोह के दौरान पुलिस महानिदेशक मनोज यादव न बताया कि अमेरिका की तर्ज पर किसी भी आपात स्थिति के लिए भारत सरकार ने ईआरएसएस यूनिफाइड नंबर 112 को पूरे देश में शुरू किया है। इसके लिए पंचकूला सेक्टर-4 में अल्ट्रा मॉडर्न कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है।
इसके लिए सेंटर फॉर डेवलेपमेंट इन एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डेक) को 154 करोड़ का ठेका दिया गया है। सी-डेक पांच साल तक इस कंट्रोल रूम का संचालन व रखरखाव करेगा। तीन घंटी में फोन उठने के साथ ही फोन करने वाले व्यक्ति की लोकेशन नक्शे पर आ जाएगी। आसपास क्षेत्र में मौजूद पीसीआर को फोन करने वाले का मैसेज दिया जाएगा। जीपीएस के माध्यम से पूरे सिस्टम पर नजर रहेगी।
हर थाने को मिलेंगे दो नए वाहन
पुलिस महानिदेशक ने बतया कि कंट्रोल रूम शुरू होने के बाद पुलिस के देरी से पहुंचने का सिलसिला समाप्त हो जाएगा। इसमें शहरी क्षेत्र में 15 व ग्रामीण क्षेत्र में 20 मिनट में पुलिस पहुंच जाएगी। हर थाने में दो नए वाहन दिए जाएंगे। स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण देने के साथ ही 24 घंटे यह वाहन ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इससे लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा। गुरुग्राम और पंचकूला से 26 जनवरी को इसकी शुरूआत की जाएगी। 31 मार्च तक हरियाणा के अन्य सभी जिलों में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। सरकार ने प्रदेश के लिए 94 करोड़ रुपये वाहनों के लिए स्वीकृत किए हैं। इससे पुलिस का बेड़ा और बढ़ जाएगा। इन वाहनों को जनता की सेवा में लगाया जाएगा। इन वाहनों को वीआईपी अथवा अन्य कोई ड्यूटी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस हर चुनौती का सामना करने में सक्षम
पुलिस महानिदेशक मनोज यादव का कहना है कि हरियाणा पुलिस हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। विश्व में फैली कोरोना महामारी से बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था धराशायी हो गई। लोग जब अपने घर में बैठे थे तब भी हरियाणा पुलिस के जवान गर्मी और महामारी की परवाह किए बिना पूरे प्रदेश को सुरक्षा प्रदान करने में लगे रहे। वह भोंडसी स्थित पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पुलिसकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। शनिवार को रैक्रूट बेसिक कोर्स के 88वें बैच के 443 सिपाहियों ने परेड की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने मुख्य सिपाही सुरेश कुमार (ड्यूटी के दौरान निधन) की पत्नी गीता देवी को 50 लाख रुपये का चेक भी दिया। प्रशिक्षण में शामिल जवान उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। इसमें एमए पास 37, एमएससी के 17, एमकॉम के 13 समेत बीटेक, एमटेक, एमसीए, एमबीए, बीसीए, बीएसएसी व बीकॉम के 145 जवान हैं। प्रशिक्षण में पहले स्थान पर नीतू देवी, दूसरे पर अंकिता कुमारी व तीसरे स्थान पर राजकुमारी रहीं। इन्हें पुलिस महानिदेशक ने नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
कोरोना के चलते प्रभावित हुआ प्रशिक्षण
हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के निदेशक योगेंद्र नेहरा ने कहा कि इन प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुआ। आरटीसी भोंडसी की अधीक्षक नाजनीन भसीन ने कहा कि जवानों को पारंगत बनाने के लिए सभी प्रशिक्षकों ने कड़ी मेहनत की है। यह प्रशिक्षणार्थी हरियाणा पुलिस के गौरव को सदा ऊंचा रखेंगे। जवानों को कानून, कंप्यूटर, चुनाव ड्यूटी, प्राकृतिक आपदा व भीड़ प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इस अवसर पर आईआरबी पुलिस महानिरीक्षक डॉ. हनीफ कुरैशी ने पुलिस महानिदेशक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।