फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police rehearsal for security of G20 summit

Gurugram News: जी 20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा को पुलिस की हुई रिहर्सल

Fri, 01 Sep 2023 11:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 01 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Police rehearsal for security of G20 summit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावडू। नूंह जिले के तावडू उपमंडल के अंतर्गत गांव कोटा- सराय सीमा में स्थित होटल आईटीसी ग्रैंड भारत और लेमन ट्री होटल में रविवार से शुरू होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था संभालने की तैयारी नूंह पुलिस ने कर ली है। शुक्रवार को पुलिस की ओर से चिन्हित विभिन्न स्थानों व नाको पर को तैनात जवानों की रिहर्सल भी करा दी गई। पूरा होटल परिसर अब छावनी में तब्दील हो गया है।
आईजी राजेंद्र कुमार और नूंह पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया स्वयं इनका निरीक्षण करने पहुंचे। वहीं इससे पहले सुबह के समय में होटल आईटीसी ग्रैंड भारत और लेमन ट्री होटल के साथ लगते स्थानीय गांव कोटा, सराय, मोहम्मदपुर और दादू, खरक जलालपुर सम में पुलिस ने तलाशी अभियान भी चलाया। इसके अलावा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक होटल आईटीसी ग्रैंड भारत और लेमन ट्री होटल लेमन ट्री में रविवार से होने जा रहे जी 20 शिखर सम्मेलन में दिन-रात की अलग-अलग शिफ्टों में भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा। दोनों होटलों के अंदर-बाहर और करीब पांच किलोमीटर के दायरे में सौ से अधिक नाके और स्थान चिह्नित किए गए हैं। जिनमें अकेले नूंह पुलिस से ही करीब 650 जवान ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा स्नीफर डॉग टीम अलग से जिम्मेदारी निभाएगी तो खुफिया विभाग भी संदिग्धों पर नजर रखेगा।
विज्ञापन

नूंह पुलिस के अलावा अन्य जिलों की पुलिस भी यहां पर जी-20 शिखर सम्मेलन में पहुंचने वाले मेहमानों की सुरक्षा में तैनात होगी। शुक्रवार को होटल आईटीसी के द्वार पर पुलिस जवानों को रिहर्सल कराई गई इस दौरान पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया के आदेश पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र राणा, पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार, विमल कुमार, अरविंद कुमार ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए। शिखर सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के प्रतिनिधि गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों के आगमन पर उनकी सुरक्षा प्रबंध करने के लिए दिन और रात शिफ्टों में दो अतिरिक्त पुलिस उप अधीक्षकों जिम्मेदारी दी गई है तो मोहम्मदपुर मोड, गोयला-डिंगरहेड़ी मोड़, केएमपी फ्लाईओवर, जाफराबाद-बेरी चौक, बेरी कच्चा रोड, तरुधन वेली गेट, सराय गांव लेमन ट्री, होटल आईटीसी नाका, होटल 20, इंडियन पेट्रोल पंप, गोल्फ कोर्स रोड नोरंगपुर, कोटाखंडेला, गांव हसनपुर कट, नूंह गुरुग्राम सीमा सहित लिंक सड़क, कच्चे रास्ते पर पुलिस अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेगी। इन मार्गों पर पुलिस राइडर भी घूमती रहेगी।होटल के मुख्य द्वार पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया और आईजी राजेंद्र कुमार ने होटल आईटी सी पहुंच पहुंच जायज लिया। जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने भी प्रशासनिक स्तर पर की जा रही शिखर सम्मेलन की तैयारी का निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक में होटल आईटीसी ग्रैंड भारत लेमन ट्री और आईटीसी गोल्फ क्लब मैं के प्रबंधकों को सभी प्रकार के सीसीटीवी कैमरा का संचालन ठीक करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed