{"_id":"6800065bfbc930927d0457a0","slug":"police-questioned-nursing-staff-in-the-case-of-sexual-harassment-of-air-hostess-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-55542-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने नर्सिंग स्टाफ से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने नर्सिंग स्टाफ से की पूछताछ
विज्ञापन
अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस टीम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न के मामले में बुधवार को भी पुलिस ने नर्सिंग स्टाफ से पूछताछ की। मामले की जांच व पूछताछ के लिए दिनभर पुलिस टीम अस्पताल में मौजूद रही। वहीं, नर्सिंग स्टाफ को क्रॉस जांच के लिए एक-एक करके भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी है।
गुरुग्राम पुलिस की टीम मेदांता अस्पताल के प्रबंधन से भी मामले को लेकर बातचीत कर रही है। वहीं, अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वारदात के दिन कौन-कौन नर्सिंग स्टाफ उक्त वेंटिलेटर ब्लॉक में आया था, जहां एयर होस्टेस को इलाज के लिए भर्ती किया गया था इसका पता चल सके। उस दिन स्टाफ की हाजिरी की जांच भी की जा रही है। वहीं, वेंटिलेटर ब्लॉक में उस दिन नर्सिंग स्टाफ के अलावा कौन-कौन बाहरी व्यक्ति आए थे, इसके बारे में भी पुलिस टीम जानकारी जुटा रही है। पीड़ित एयर होस्टेस की शिकायत के अनुसार, यौन उत्पीड़न की घटना के समय अर्ध बेहोशी की हालत होने के कारण वह आरोपी को पहचान नहीं पाई थीं।
-- --
गुरुग्राम से जा चुकी पीड़िता
पुलिस को यौन उत्पीड़न की शिकायत देने के बाद एयर होस्टेस गुरुग्राम से जा चुकी हैं। वहीं, इस मामले में गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारी पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर ही पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
-- --
क्या है मामला:
पीड़ित एयर होस्टेस सोमवार को लीगल एडवाइजर की उपस्थिति में गुरुग्राम के सदर थाना पुलिस में पहुंची थीं। वहां दी शिकायत में बताया कि वह एयरलाइंस कंपनी में एयर होस्टेस हैं। कंपनी की ओर से ट्रेनिंग के लिए आई थीं। यहां एक फाइव स्टार होटल में ठहरी थीं। स्विमिंग के दौरान डूबने से तबीयत खराब हो गई थी। हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण सेक्टर-38 स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब एक सप्ताह तक वेंटिलेटर पर थीं। एयर होस्टेस का आरोप है कि इलाज के दौरान छह अप्रैल को जब वह वेंटीलेटर पर थीं तो अस्पताल में नर्सिंग में पुरुष स्टाफ ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था। इस घटना के दौरान वह पूरी तरह होश में नहीं थी। लेकिन वहां पर दो महिला स्टाफ भी सब देख रही थीं। वेंटिलेटर पर होने के कारण वह उस समय कुछ बोल नहीं पाईं। डिस्चार्ज होने के बाद पीड़ित महिला ने अपने पति को अस्पताल में इलाज के दौरान उसके साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। महिला की शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है।