फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police left for Chennai with the son of the director of Santosh University

संतोष यूनिवर्सिटी के संचालक के बेटे को लेकर पुलिस चेन्नई रवाना

Tue, 20 Jul 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police left for Chennai with the son of the director of Santosh University
गुरुग्राम। गाजियाबाद की संतोष यूनिवर्सिटी के संचालक व उसके परिजनों के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में डीएलएफ फेज-तीन की पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपी संतोष मंगलम को लेकर चेन्नई गई है, जहां पर उसकी ओर से तैयार किए गए फर्जी रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही इस बात का खुलासा हुआ है कि प्रताप विहार के 272 कमरों के दस्तावेज सिक्योरिटी के रूप में कंपनी के पास रखे गए थे। उसके कॉमन एरिया को जीडीए ने बेचने की इजाजत नहीं दी थी। इसके साथ ही तीन साल पहले 45 करोड़ का चेक दिया था, जो बाउंस हो गया था।
विज्ञापन

पीएम फिनकैप लिमिटेड के निदेशक राजेश गुलाटी ने दो जुलाई को डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस को संतोष यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मैसर्स एसीबी (इंडिया ग्रुप) की नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी से मार्च 2015 में रसूखदारी का प्रमाण देते हुए राजनीतिक और अन्य हस्तियों के साथ फोटो दिखाकर व अन्य साजिश के तहत उनकी कंपनी से 35 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था। इस पर 24 प्रतिशत ब्याज दर देने को कहा था। इसके साथ ही जिन कमरों को बेचकर कंपनी पैसा लेना चाहती थी, उसे भी जीडीए ने बेचने के दौरान कॉमन एरिया को पार्ट में बेचने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

35 करोड़ के गबन के मामले में पुलिस टीम आरोपी संतोष मंगलम को लेकर चेन्नई गई है, जहां पर उसने फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इसके साथ ही उसकी ओर से हुए अन्य घोटालों की भी पुष्टि हुई है। टीम की वापसी के बाद अन्य खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-करण गोयल, एसीपी डीएलएफ, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed