{"_id":"66b54cd6489a0995970b1504","slug":"police-increased-security-arrangements-on-independence-day-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-36654-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
संदिग्ध वाहनों पर रखी जा रही नजर, होटलों, गेस्ट हाउसों की चल रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस ने 15 अगस्त को लेकर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस की टीमें संदिग्ध वाहनों पर नजर रख रही है। वहीं, होटलों, गेस्ट हाउसों की जांच की जा रही है।
स्वतंत्रता दिवस के दौरान असामाजिक व आपराधिक तत्व अशांति, अप्रिय व वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के आगमन पर पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें सभी पार्किंग ठेकेदारों को वाहनों (कार, स्कूटर, बाइक) को पार्किंग में खड़ा करने से पहले अच्छी तरह चेक करने को कहा है। वहीं, सभी मॉल एवं अन्य महत्वपूर्ण भवन मालिक को प्रवेश व निकास द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया है।
चालक व परिचालक बस को अपनी देखरेख में खड़ा करें और बस पर कड़ी निगरानी रखें तथा संदेहजनक अवस्था में तत्काल पुलिस को किसी भी माध्यम से सूचित करें। प्रत्येक मॉल मालिक व उद्योग मालिक अपने यहां पर सुरक्षा गार्ड लगाएं। उनका चरित्र एवं आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन कराएं। मोबाइल सिमकार्ड विक्रेता पूर्ण पहचान करके ही कनेक्शन जारी करें।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस, होटल, रेस्टोरेंट मालिक अपने यहां पर रह रहे व्यक्तियों का पूर्ण विवरण रखें और उनका पूर्ण रिकॉर्ड मेंटेन रखें। इसके साथ ही गेस्ट हाउस, होटल, रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट में काम कर रहे कर्मचारियों का भी पुलिस सत्यापन करवाएं। साइबर कैफे मालिक संदिग्ध फोन करने वाले व ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस थाने में दें। माईक्रोलाइट, एयरक्राफ्ट, पावर ग्लाइडर, हॉट एयर बैलून का संचालन करने वाली एजेंसी अपने यहां पर कार्य कर रहे कर्मचारियों का सत्यापन कराएं तथा सुरक्षा के सभी साधनों का प्रयोग करें। सभी मकान मालिक अपने यहां रह रहे किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं।
34 होटल संचालकों पर केस
दिशा-निर्देशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस द्वारा नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए विभिन्न पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जिनके द्वारा नियमित रूप से जांच की जा रही है। सात अगस्त को पुलिस द्वारा एक सोसाइटी को चेक किया गया, जिसमें बिना पुलिस को सूचना दिए, बिना सी-फॉर्म भरे हुए 16 विदेशी नागरिक रहने पाए गए। 8 मकान मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बीते सप्ताह में बिना पुलिस को बताए, बिना सी-फॉर्म भरे विदेशी नागरिकों को किराये पर रखने तथा अन्य नियमों की अवहेलना करने के संबंध में कुल 34 अभियोग अंकित किए जा चुके हैं।