फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police have arrested two accused in the case involving the assault on a young man at the Bandhwari toll plaza

गुरुग्राम: बंधवाड़ी टोल पर युवक के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने संज्ञान लेकर दो आरोपी किए गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 01:30 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 26 Aug 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
Police have arrested two accused in the case involving the assault on a young man at the Bandhwari toll plaza
बंधवाड़ी टोल पर युवक के साथ मारपीट का मामला - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी टोल पर 25 अगस्त की सुबह एक कार का फास्टैग स्केन नहीं होने के बाद टोल कर्मियों ने बहस के बाद कार चालक युवक को बुरी तरह पीटा। इस मामले में गुरुग्राम की ग्वालपहाड़ी चौकी की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं। दोनों आरोपी फरीदबाद जिला के मांगर गांव के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी टोल पर इस झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जिस युवक के साथ मारपीट की जा रही है, वह मोबाइल पर किसी परिचित को सूचना दे रहा है कि उसे टोल वाले पीट रहे हैं। बारिश के दौरान की जा रही मारपीट में पीड़ित युवक का फोन भी नीचे गिर जाता है, लेकिन कथित टोल कर्मी युवक के साथ मारपीट लगातार करते रहते हैं। 
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में ग्वालपहाड़ी चौकी के प्रभारी नरबीर ने बताया कि पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान शौकिंद्र व अभिषेक निवासी मांगर गांव, फरीदाबाद के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर व गिरफ्तार युवकों से पूछताछ करके अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed