{"_id":"6a1096203ccc6ed1a0026d10","slug":"police-constable-posted-on-dial-112-dies-in-road-accident-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112251-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क हादसे में डायल-112 पर तैनात सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क हादसे में डायल-112 पर तैनात सिपाही की मौत
विज्ञापन
केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, हेड कांस्टेबल घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। रोजका मेव थाना क्षेत्र में गांव खेड़ा खलीलपुर के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में डायल-112 पर तैनात सिपाही की मौत हो गई, जबकि एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान सिपाही बलवान के रूप में हुई है, जबकि घायल हेड कांस्टेबल हेमराज प्रकाश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार केएमपी एक्सप्रेसवे पर पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिसकर्मी राहत एवं बचाव कार्य के साथ यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे, ताकि एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति न बने। इसी दौरान रेवासन गांव की तरफ से तेज रफ्तार में आए डंपर ने पुलिस वाहन और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सिपाही बलवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेड कांस्टेबल हेमराज प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। रोजका मेव थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, जबकि घायल पुलिसकर्मी का इलाज जारी है। वहीं, हादसे में पिकअप चालक के भी घायल होने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
फोटो - हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन।