{"_id":"64da39f3a3993225980f1ff8","slug":"police-arrested-230-accused-involved-in-new-violence-search-operation-continues-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12333-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: न्यू हिंसा में शामिल 230 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: न्यू हिंसा में शामिल 230 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सर्च ऑपरेशन जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह हिंसा में शामिल उपद्रवियों को पकड़ने के लिए मेवात पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। अब तक पुलिस 230 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हिंसा में शामिल कुछ आरोपी यूपी व राजस्थान होने की खबर है। जिसको लेकर मेवात पुलिस ने दोनों प्रदेशों की पुलिस के संपर्क में है। जो आरोपी हरियाणा में उनकी धरपकड़ जारी है।
पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है इस मामले में जो भी दोषी हैं उनको पुलिस के हवाले कर दे अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। पुलिस ने इस हिंसा में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में आठ टीमों का गठन किया हुआ है। जो जगह-जगह छापेमारी कर आरोपियों की पहचान कर रही हैं। इसके अलावा जिले में तीन डीएसपी स्तर के अधिकारियों की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है जो गहनता से मामले की जांच कर रही है।
जिले में अब तक इस मामले में 59 एफआईआर व 230 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा इस घटनाक्रम में पुलिस के जवानों सहित कुल 88 लोग घायल हुए हैं । जबकि छह लोगों की मृत्यु की पुष्टि की गई है। इस उपद्रव में तोड़फोड़ व आगजनी करने में 14 साल से 25 साल तक के युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। पुलिस ने अभी इस संख्या का खुलासा नहीं किया है कि कितने नाबालिग युवकों को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकांश नूंह जिले के थे। जबकि कुछ राजस्थान से भी आए थे।