{"_id":"6766faf539b4d64047062c2a","slug":"police-accused-of-not-taking-action-in-kidnapping-case-of-minor-gurgaon-news-c-1-1-noi1188-2439326-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के एक गांव से दस दिन पहले 15 वर्षीय नाबालिग को गांव का ही एक युवक अगवा कर ले गया था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने छह दिन बाद इस मामले में मुख्य आरोपी सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया लेकिन नाबालिग का सुराग लगाने में नाकाम रही है।
नाबालिग के पिता ने बताया कि वह गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। दबंग परिवार का युवक उनकी 15 वर्षीय बेटी को 12 दिसंबर को अगवा कर ले गया। उस दौरान परिवार के सभी लोग बड़ी बेटी की शादी की तैयारी में खरीदारी करने के लिए बाहर गए हुए थे। पीड़ित के मुताबिक नाबालिग अपने साथ सोने चांदी के आभूषणों सहित करीब एक लाख बीस हजार रुपए भी साथ लेकर गई है। गांव का ही अरबाज नाबालिग बेटी को बेहला फुसलाकर साथ ले गया था। इस संदर्भ में अरबाज के परिजनों से भी गुहार लगाई गई लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक नहीं जवाब नहीं दिया। पंचायती स्तर पर भी विवाद का समाधान कराने का प्रयास हुआ, लेकिन नहीं हो सका। इस संदर्भ में तावडू सदर थाना प्रभारी से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।