फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Plots freed from encroachments in Sector-45 amid protest

Gurugram News: विरोध के बीच सेक्टर-45 में कब्जों से मुक्त कराए प्लॉट

Wed, 10 May 2023 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
Plots freed from encroachments in Sector-45 amid protest
सेक्टर-45 में प्राधिकरण की जमीन से अवैध कब्जे हटाती एचएसवीपी की टीम
एचएसवीपी ने की कार्रवाई, अदालत ने दिया था प्राधिकरण के हक में फैसला
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-45 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के नौ प्लाॅटों को बुधवार को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। इस दौरान भारी विरोध हुआ। कुछ लोग जेसीबी के रास्ते में आ गए। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और जेसीबी ने अवैध कब्जों को ध्वस्त किया। अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में फिर से कब्जा किया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
सेक्टर-45 में प्राधिकरण के चार-चार मरला के नौ प्लाॅट हैं। इन प्लाॅटों पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से झुग्गियां डाल रखी थीं। कुछ ने कमरे बना लिए थे। इन प्लाॅट को लेकर अवैध कब्जा करने वाले अदालत में भी पहुंच गए थे। अब अदालत ने प्राधिकरण के हक में अपना फैसला सुना दिया। इसके बाद प्राधिकरण ने कुछ दिन पहले क्षेत्र में जाकर मुनादी कराई कि अपने अवैध कब्जे स्वयं ही हटा लें। कुछ लोगों ने कब्जे हटाए जबकि कुछ ने मुनादी को नजर अंदाज कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम को देखते ही कुछ लोगोंं ने विवाद शुरू कर दिया। नोकझोंक और विवाद के बीच कुछ लोग जेसीबी के रास्ते में आ गए जिसके बाद जेसीबी रुकवाई गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई आगे बढ़ी। इसके बाद करीब 20 झुग्गियां, 25 टिन शेड डालकर बनाए गए कमरों आदि को ध्वस्त कर दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में संदीप लौट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed