{"_id":"68598f1912e9bd985b0dfe8a","slug":"playgrounds-will-be-built-in-50-schools-of-the-district-talents-will-be-honed-gurgaon-news-c-25-1-mwt1003-104319-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिले के 50 स्कूलों में बनेंगे प्ले ग्राउंड, तराशी जाएंगी प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिले के 50 स्कूलों में बनेंगे प्ले ग्राउंड, तराशी जाएंगी प्रतिभाएं
Mon, 23 Jun 2025 11:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
नूंह। मेवात के युवाओं व स्कूली बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करने व उनकी प्रतिभाओं को तराशने के लिए जिले में कई कदम उठाए जा रहे हैं। जहां जिला स्तरीय स्टेडियम का स्थान तय हो गया है, वहीं शहर में इंडोर स्टेडियम के लिए भी दो स्थान तय कर लिए गए हैं। इसी कड़ी में स्कूल के छात्र भी खेलों में आगे बढ़ें, इसके लिए जिले के 50 सरकारी स्कूलों में प्ले ग्राउंड बनाने का निर्णय लिया गया है।
स्कूलों की छुट्टी खत्म होते ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। इन स्कूलों में छात्रों की जिस खेल में रुचि होगी उसी खेल का ग्राउंड बनाकर वहां तैयारी शुरू कराई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें, कि नूंह को जिला बने 20 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक यहां जिला स्तरीय खेल स्टेडियम नहीं बन पाया और न ही कोई इंडोर स्टेडियम था। जिसके कारण यहां युवा तेजी से नशे व मोबाइल की ओर बढ़ रहे थे। ये न केवल युवाओं के भविष्य के लिए घातक साबित हो रहा है बल्कि यहां अपराध को भी बढ़ावा दे रहा है।
मोबाइल व नशे से बच सकें युवा :
जिले में नशे का चलन तेजी से बढ़ रहा है, साथ ही युवा नशे की लत में पड़ रहे हैं तो स्कूली बच्चों को मोबाइल का शौक बना हुआ है। ये दोनों ही बच्चों के भविष्य के लिए घातक हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए युवा छात्रों को खेल में आगे लाने के लिए भी प्रशासन का यह कदम कारगर साबित होगा। जिन स्कूलों में पीटी या डीपी हैं वहां इस व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी और जहां नहीं है वहां खेल विभाग से इसमें सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
पिस्टल शूटिंग रेंज, टेबल टेनिस भी खेल सकेंगे युवा
नूंह शहर में दो इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य का निर्णय भी लिया जा चुका है। जिन्हें स्वीकृति मिल चुकी है। एक स्टेडियम टेलीफोन एक्सचेंज के बराबर में खाली चार हजार गज जमीन में बनेगा। कंस्लटेंट हायर कर इसके डिजाइन पर काम चल रहा है। यहां दस मीटर पिस्टल शूटिंग रेंज, चार टेबल के साथ टेबल टेनिस एक्सीलेंस सेंटर, तीन बैडमिंटन कोर्ट, योग व एरोबिक्स हॉल व एक आधुनिक सुविधाओं से लैस जिम बनाया जाएगा। जिससे करीब आधा दर्जन इंडोर गेम शुरू किए जाएंगे।
खेड़ला मोड़ पर पहले से बने एक हॉल में बॉक्सिंग व रेसलिंग के खिलाड़ियों की पौध तैयार की जाएगी। यह दिव्य नगर योजना से होगा। दोनों स्टेडियम इस साल के अंत तक तैयार होंगे। जिला स्तरीय स्टेडियम के लिए भी जमीन का चयन कर फाइनल किया जा चुका है। नूंह से सटे ऊंटका व मरोड़ा गांव की 18 एकड़ भूमि पर इन्हें बनाया जाएगा। इसके अलावा फिरोजपुर झिरका में खंडर हो रहे स्टेडियम की भी मरम्मत कराई जाएगी।
जिले में खेलों को बढ़ाने के लिए प्रशासन गंभीर है। जिला स्तरीय स्टेडियम के अलावा दो इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। फिरोजपुर झिरका में भी स्टेडियम की मरम्मत कराई जाएगी। स्कूलों के छात्र खेलों में आगे बढ़ें इसके लिए 50 स्कूलों में प्ले ग्राउंड बनाने की तैयारी है। छुट्टी खत्म होने के बाद उन पर काम शुरू किया जाएगा। ताकि युवा पीढ़ी नशा व मोबाइल की लत से बच सके। -विश्राम मीणा, डीसी, नूंह