Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Players won medals in swimming, judo and baseball

Gurugram News: स्विमिंग, जूडो और बेसबॉल में खिलाड़ियों ने जीते मेडल

Wed, 10 Sep 2025 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
Players won medals in swimming, judo and baseball
सीबीएसई नॉर्थ जोन-II चैंपियनशिप 2025 में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर -22 स्थित रोटरी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने स्विमिंग, जूडो और बेसबॉल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। स्विमिंग में ग्रेड-11 के सौभाग्य कश्यप ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-II स्विमिंग चैंपियनशिप 2025 में एक रजत और एक कांस्य पदक जीत। उनका नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।


जूडो में भी विद्यार्थियों ने अपनी ताकत और तकनीक का लोहा मनवाया। ग्रेड-12 की शैली यादव और ग्रेड-4 की काव्या जैन ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-II जूडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीते और सीबीएसई जूडो नेशनल के लिए चयनित हुईं। वहीं, ग्रेड-12 के हिमांशु और ग्रेड-9 के सौरव ने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन




बेसबॉल में रोटरी पब्लिक स्कूल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की गर्ल्स बेसबॉल टीम ने एसजीएफआई जिलास्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता, जबकि बॉयज टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता से आठ बालिकाएं और नौ बालक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूल प्रबंधन ने छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनकी मेहनत और समर्पण ने स्कूल का नाम रोशन किया है। हमें गर्व है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed