फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Players won 15 medals in Taekwondo

Gurugram News: ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक

Thu, 11 Sep 2025 05:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
Players won 15 medals in Taekwondo
ओडिशा में आयोजित हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले के सेक्टर-22 स्थित ब्लॉसम स्कूल के खिलाड़ियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। ओडिशा में आयोजित चौथी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा का परचम लहराया।
खिलाड़ियों ने कुल छह गोल्ड, छह सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। बॉयज टीम ने मंथन, शौर्य और यथार्थ के बेहतरीन खेल की बदौलत गोल्ड मेडल जीता। वहीं, गर्ल्स टीम की काव्या, आकृति और जान्हवी ने कांस्य पदक हासिल किया। मिक्स्ड फ्रीस्टाइल ग्रुप में आकृति, मंथन, किर्ति, शौर्य, काव्या और जान्हवी ने मिलकर सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन



इसी तरह इंडिविजुअल कैटेगरी (महिला) में काव्या ने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि पेयर कैटेगरी में यथार्थ ओजस्वी ने गोल्ड मेडल जीता। वरिष्ठ वर्ग में भी गरिमा ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। इस अवसर पर गुरुग्राम की सीएमओ डॉ. अलका सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कोच ऋषि राज की मेहनत और मार्गदर्शन की भी सराहना की, जिनकी देखरेख में बच्चों ने यह बड़ी उपलब्धि अर्जित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed