{"_id":"6026c37a8ebc3ee9332a16ed","slug":"players-will-practice-kabaddi-on-the-mat-gurgaon-news-noi565343693","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुरू हुआ कबड्डी हॉल निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुरू हुआ कबड्डी हॉल निर्माण
विज्ञापन
गुरुग्राम। अब कबड्डी के खिलाड़ी सिर्फ मिट्टी ही नहीं मैट पर भी अभ्यास कर सकेंगे। इसके लिए ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कबड्डी हॉल बनाने का काम शुरू हो गया है। लंबे वक्त से खिलाड़ियों द्वारा हॉल की मांग की जा रही थी। जिस पर खिलाड़ियों को अभ्यास की सुविधा दी जाएगी। अब तक खिलाड़ी मिट्टी के मैदान में ही अभ्यास कर रहे थे। दो से तीन महीने के अंदर इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 100 से ज्यादा खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। हालांकि, खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए कबड्डी मैट पहले ही मंगा लिए गए थे। तकरीबन 3 लाख में 200 मैट मंगाए जा चुके हैं लेकिन हॉल नहीं होने पर खिलाड़ी इन पर सुविधाजनक अभ्यास नहीं कर पा रहे थे। हॉल होने पर मैट को सैट किया जा सकेगा। सर्दी, धूप या बरसात में भी खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। खेल प्रशिक्षकों का कहना है हॉल बनने के बाद खिलाड़ियों को मिट्टी पर भी अभ्यास जारी रहेगा।
राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की नहीं हो पा रही थी तैयारी
कबड्डी प्रशिक्षक परवीन यादव ने बताया कि आधुनिक समय में अब कबड्डी मिट्टी की जगह मैट पर हो रही है। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं, कबड्डी लीग इनडोर मैट पर खेले जा रहे हैं। वहीं, खिलाड़ियों को मैट पर खेलने का अभ्यास नहीं होने पर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में यह सुविधा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर रहेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में आयोजित होने वाली कबड्डी लीग मैट पर होती है। उस दौरान खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए भी दिल्ली के मैदानों की ओर रुख करना पड़ता है। जिले में ही यह सुविधा होने पर खिलाड़ी दमखम दिखा सकेंगे।
विज्ञापन
खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए कबड्डी हॉल बनना शुरू हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। खिलाड़ी बरसात, धूप और सर्दी के मौसम में बिना किसी परेशानी के अभ्यास कर सकेंगे। इसमें मैट भी लगाई जाएगी।
- छाजूराम गोयत, मैनेजर, ताऊ देवीलाल स्टेडियम, गुरुग्राम।