{"_id":"660a03586c32d19e7c0e41d6","slug":"players-will-be-given-better-facilities-sanjay-singh-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-28262-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को दी जाएंगी बेहतर सुविधाएं:संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को दी जाएंगी बेहतर सुविधाएं:संजय सिंह
विज्ञापन
खेल राज्य मंत्री ने नेहरू स्टेडियम का औचक निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संजय सिंह रविवार को सुबह लगभग 11 बजे सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने जिला खेल अधिकारी सहित अन्य प्रशिक्षकों से बातचीत करके वर्तमान में चल रहे खेल सेंटरों और खेल नर्सरी के बारे में चर्चा की गई। नया हॉकी मैदान बनाकर यहां लगाए गए एस्ट्रोटर्फ को भी खेल राज्य मंत्री ने देखा और उसके बारे में जानकारी ली।
सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्टेडियम में आयोजित महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में खेल रही टीमों की खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। खेल मंत्री ने स्टेडियम का दौरा करके युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनको बेहतर सुविधाओं का भरोसा दिलाया।
12 दिन पहले खेल मंत्री बने संजय सिंह का गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में यह पहला दौरा है। उन्होंने जिला खेल अधिकारी रामनिवास को स्टेडियम में ट्रैक को जल्द से जल्द तैयार करवाने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे। इस दौरान ऑफिस की व्यवस्था, खिलाड़ियों के लिए टॉयलेट व पानी की व्यवस्था का जायजा लिया।