फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Players showed their true colors during the belt test.

Gurugram News: बेल्ट टेस्ट में खिलाड़ियों ने बदला रंग

Mon, 22 Jun 2026 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Players showed their true colors during the belt test.
गुरूग्राम। जिला जूडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित वार्षिक जूडो बेल्ट टेस्ट का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च स्तर की बेल्ट हासिल की। इस टेस्ट में शामिल खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त कर अगले स्तर पर अपग्रेड होने का गौरव प्राप्त किया। परीक्षा के तुरंत बाद सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और विभिन्न रंगों की बेल्ट प्रदान की गई।
विज्ञापन


येलो बेल्ट हासिल करने वालों में ओशी, जसवंत, खुशी वैद, यक्षी, पीहू, वान्या, ध्रुव, युवांश, पारस, गौरव, हर्ष, अकास्या, दर्शिक, आरुषि, ओजस्वी, अनिका, रोहित, अंश त्रिपाठी, यमना, भव्य सहरावत, धीरज, यथार्थ, शिवांश और सचिन अहलावत शामिल हैं। वहीं, प्रांजल, देवांश, उत्तम, अंश, उत्कर्ष, सवाधा, पारुल, तनिष, अध्ययन, अनुराग, माही और दीक्षा ने ऑरेंज बेल्ट पर कब्जा जमाया। ग्रीन बेल्ट की श्रेणी में रित्यांश, वीर संगेलिया और प्राची विजेता रहे। इसके साथ ही प्रार्थना, सजान्श, दीक्षा रानी, आकाश और देव गंदास ने ब्लू बेल्ट हासिल की। सबसे सीनियर ग्रेडिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दीपांशु लाडवाल, भूमि जांघू और धनिष्ठा ने ब्राउन बेल्ट अपने नाम की। इन सभी होनहार खिलाड़ियों को तराशने और इस मुकाम तक पहुंचाने में अनुभवी जूडो कोच प्रिंस अहलावत, रोहित और सीमा शुक्ला ने बेहद अहम भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed