{"_id":"65ba9217a4f0fa0ded008857","slug":"players-have-not-received-the-dose-since-july-till-now-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-24469-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जुलाई से अब तक नहीं मिली खिलाड़ियों को खुराक की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जुलाई से अब तक नहीं मिली खिलाड़ियों को खुराक की राशि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विभाग द्वारा खेल नर्सरी योजना शुरू की हुई है। खेल नर्सरियों में अभ्यास करने वाले 25-25 खिलाड़ियों को खुराक के लिए खेल विभाग द्वारा हर माह रिफ्रेशमेंट राशि देनी होती है। गुरुग्राम में 35 खेल नर्सरियों के 900 खिलाड़ियों को जुलाई माह से अब तक खुराक राशि नहीं मिल पाई है। वहीं, एक फरवरी से खेल नर्सरी बंद हो रही है, ऐसे में खिलाड़ी अपनी खुराक की राशि का इंतजार कर रहे हैं।
खिलाड़ियों के अनुसार, अप्रैल, मई व जून माह की राशि उनके बैंक खातों में डाली जा चुकी है। उसके बाद अभी तक खेल विभाग ने राशि भेजने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है। खेल विभाग के अधिकारी की माने तो कई खिलाड़ियों के बैंक अकाउंट नंबर या आधार नंबर में कमी मिलने से राशि रूकी हुई है। खेल नर्सरियों में अपना पसीना बहाने वाले खिलाड़ियों को समय पर खुराक नहीं मिल पा रही। खिलाड़ियों द्वारा कई बार अपने प्रशिक्षक से रिफ्रेशमेंट राशि मिलने के बारे में पूछा है, लेकिन प्रशिक्षक भी कोई जवाब नहीं दे पा रहे। वर्ष 2023-24 में गुरुग्राम में 35 खेल नर्सरी संचालित की गई है। यहां पर एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, हैंडबॉल, बॉस्केटबाल, मुक्केबाजी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, जूडो, फुटबॉल, हॉकी सहित अन्य खेलों का अभ्यास कराया जाता है। गुरुग्राम में 17 खेल नर्सरियों में जिला खेल विभाग के प्रशिक्षक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। जबकि 18 खेल नर्सरी स्कूलों, निजी अकादमी सहित अन्य संस्थानों में खोली हुई हैं। आठ से 14 आयुवर्ग के खिलाड़ियों को खुराक के लिए 1500 रुपये और 15 से 19 आयुवर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये राशि हर माह मिलती है।
प्रतिमाह 22 उपस्थिति दर्ज होनी अनिवार्य
खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। खेल विभाग के नियमानुसार खेल नर्सरी में चयनित खिलाड़ी की एक माह में 22 दिन की उपस्थिति दर्ज होनी अनिवार्य है। ऐसे में 22 दिन अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को ही रिफ्रेशमेंट राशि के लिए पात्र माना जाएगा। अगर कोई खिलाड़ी किसी माह 22 दिन से कम उपस्थित रहता है तो उस माह की राशि नहीं मिल पाएगी। प्रशिक्षक द्वारा खिलाड़ियों का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज कराना होता है। जिला खेल कार्यालय द्वारा सभी नर्सरियों की रिपोर्ट तैयार करके विभाग के मुख्यालय भेजी जाती है।
विज्ञापन
वर्जन
सभी खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों के बैंक खातों, आधार नंबर सहित अन्य अनिवार्य दस्तावेज विभाग को भेजे गए थे। खिलाड़ियों की रिफ्रेशमेंट राशि और प्रशिक्षकों की सैलरी विभाग द्वारा ही भेजी जाती है। काफी खिलाड़ियों के बैंक खाता व आधार नंबर में कमी होने और काफी खिलाड़ियों के 22 दिन की उपस्थिति नहीं होने के कारण राशि रुक सकती है। - संधु बाला, जिला खेल अधिकारी, गुरुग्राम।