फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Plans will be prepared by looking at the interests of 17 lakh farmers of the state

प्रदेश के 17 लाख किसानों के हितों को देखकर तैयार होंगी योजनाएं

Sat, 13 Feb 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Plans will be prepared by looking at the interests of 17 lakh farmers of the state
गुरुग्राम। किसान आंदोलन के मुद्दे पर विपक्षी दलों के रवैये को लेकर सीएम मनोहरलाल ने शुक्रवार को विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बड़े किसानों को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 10,20-50 हजार बड़े किसानों के हितों को नहीं बल्कि प्रदेश के 17 लाख किसानों को देखकर हमें योजनाएं तैयार करनी हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को गांव दौलताबाद में कृषि संस्थान के शिलान्यास के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

तीनों कृषि सुधार कानूनों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का यह विरोध राजनीति से प्रेरित है। राजनीतिक उद्देश्यों को लेकर सभी पार्टियां सत्ताधारी दलों की नीतियों का विरोध करती हैं। हम अगर विपक्ष में रहे, कोई और सत्ताधारी दल कुछ नया करता है तो हम भी कुछ कमियां निकालेंगे। सही मायने में इन कानूनों पर चर्चा कांग्रेस की सरकार में ही शुरू हुई थी। सीएम ने कहा कि सत्ताधारी दल का विरोध एक सीमा तक होना चाहिए। लोकतंत्र में मर्यादा नहीं तोड़ा जाना चाहिए। इस हरकत को जनता कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed