फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Petition filed in High Court in the case of illegal occupation of Panchayat land in Khori Khurd

Gurugram News: खोरी खुर्द में पंचायत भूमि पर अवैध कब्जे मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर

Mon, 07 Apr 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Petition filed in High Court in the case of illegal occupation of Panchayat land in Khori Khurd
सरपंच पर पंचायती भूमि पर कब्जा करवाने का आरोप, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। उपमंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत खोरी खुर्द में पंचायती भूमि पर अवैध कब्जे का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में स्थानीय निवासी और अधिवक्ता हसीन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हसीन ने बताया कि 28 जुलाई 2023 को पंचायत को इसकी शिकायत की गई थी। इसके बाद 13 सितंबर 2023 को स्थानीय जांच के आधार पर पंचायत प्रतिनिधियों ने दावा किया कि कब्जा हटा दिया गया है, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। उनके मुताबिक रास्ता संख्या 40, 117, 118 और फिरनी रास्ते पर अवैध कब्जा अभी भी है। आरोप है कि ग्राम पंचायत सदस्य नसीम और सुभान ने सरपंच की मिलीभगत से पंचायती भूभाग पर अवैध निर्माण करवाया और फसल बोई। हसीन ने आरोप लगाया है कि सरपंच ने भू-माफियाओं से मोटी रकम लेकर कागजों में जमीन को कब्जा मुक्त दिखाया, और इसे भू-माफियाओं को सौंप दिया। तहसील प्रशासन द्वारा पैमाइश में अवैध कब्जे चिन्हित किए गए थे, लेकिन पंचायत विभाग इसे मुक्त कराने में नाकाम रहा। हसीन ने सरपंच और कुछ पंचायत सदस्य पर मामले में संलिप्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने जिला उपायुक्त और प्रशासन को समाधान शिविर में भी अवगत कराया, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। बीते शनिवार को हसीन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें अवैध कब्जे हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।


वहीं, ग्रामीण पंचायत की संपत्ति को बचाने के लिए पारदर्शी और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विवाद को लेकर सहायक पंचायत अधिकारी दीपक का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे। हालांकि ग्रामीण इसे महज खानापूर्ति करार दे रहे हैं। अब ग्रामीणों को अदालत से न्याय मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed