फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pet dog attacks NRI couple in lift

Gurugram News: लिफ्ट में एनआरआई दंपती पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

Wed, 16 Aug 2023 11:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 16 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Pet dog attacks NRI couple in lift
लिफ्ट में एनआरआई दंपती पर पालतू कुत्ते ने किया हमला
विज्ञापन

फ्रेस्को सोसाइटी का मामला; पत्नी और छह माह का बच्चा घायल, केस दर्ज


गुरुग्राम (संवाद)। सेक्टर-50 में एक सोसाइटी में लिफ्ट से नीचे आ रहे एनआरआई दंपती पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला और उसके छह माह के बेटे को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। पति ने परिवार को कुत्ते से बचाया। पति का आरोप है कि मालिक ने कुत्ते को रोकने की कोशिश भी नहीं की। जांच के बाद सेक्टर-50 थाना पुलिस ने कुत्ते की मालकिन के खिलाफ केस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-50 स्थित फ्रेस्को सोसाइटी निवासी जसविंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ब्रिटिश नागरिकता ले चुके हैं। 28 जुलाई की रात वह पत्नी वंशप्रीत और बेटे के साथ लिफ्ट से नीचे जा रहे थे। इसी दौरान पांचवीं मंजिल पर पहुंचे तो एक कुत्ते ने पत्नी और बच्चे पर हमला कर दिया। उन्होंने मुश्किल से परिवार को कुत्ते से बचाया। उन्होंने मदद के लिए सोसाइटी में तैनात सुरक्षाकर्मी को बुलाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके साथ ही उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारी को भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed