{"_id":"602e79aa8ebc3ee92b275916","slug":"performing-at-main-crossroads-by-placing-scooters-in-horse-drawn-legs-gurgaon-news-noi566401874","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोड़ा तांगे में स्कूटर रख कर मुख्य चौराहों पर कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोड़ा तांगे में स्कूटर रख कर मुख्य चौराहों पर कांग्रेस का प्रदर्शन
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल,डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमत को लेकर विरोध प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस हरियाणा पार्टी क?
- फोटो : Gurgaon
Link Copied
सोहना। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर युवा कांग्रेस हरियाणा दीपक भाटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसकी शुरुआत कस्बे के देवीलाल खेल स्टेडियम से की गई। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता घोड़ा तांगे पर स्कूटर रखकर और हाथों में बैनर झंडे लेकर कस्बे के मुख्य मार्ग नागरिक अस्पताल रोड, फुवारा चौक, बड़ा बाजार, लेबर चौक बस स्टैंड मार्ग से गुजरते हुए दिल्ली अलवर मार्ग पर बने पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जहां पर प्रदर्शन का समापन किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ में बढ़ रही महंगाई पर पाबंदी लगाने की मांग की। गुरुग्राम युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष खटाना मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पूंजीपतियों का खजाना भर रही है। घोड़ा तांगे में स्कूटर रख कर विरोध जताने का मतलब यह है कि अभी तो ग्रामीण इलाके में घोड़ा तांगे हैं। इसलिए अपने -अपने वाहनों को घोड़ा तांगे में लादकर अपने घर ले जा सकते हैं। वक्ताओं ने कहा कि देश में महंगाई की मार ने बजट बिगाड़ कर रख दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।