फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People welcomed the New Year with dance and music

Gurugram News: नृत्य, संगीत के साथ लोगों ने किया नववर्ष का स्वागत

Mon, 01 Jan 2024 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
People welcomed the New Year with dance and music
पंचतारा होटलों से लेकर एमजी रोड, साइबर हब, फार्म हाउसों, क्लबों में रही रौनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हर पल यहां जी भर जीयो.. जो है समां कल हो न हो..। गुरुग्राम के लोगों ने जाते हुए साल को कुछ इसी अंदाज में विदा किया। शहर के लोगों ने वर्ष 2024 का स्वागत म्यूजिक, मस्ती और डांस के बीच किया गया। एमजी रोड, सोहना, गुरुग्राम दिल्ली बार्डर से लेकर फार्म हाउस तक मध्यरात्रि के बाद तक गुलजार रहे। हालांकि सभी प्रमुख जगहों पर पुलिस तैनात रही।
साइबर हब और उसके आस-पास शाम से ही युवा जुटने शुरू हो गए। सेक्टर 29 के क्लबों में रौनक रही। पंजाबी, अंग्रेजी, हिंदी डांस नंबर पर ठुमके लगे। स्वागत का नशा शराब के नशे के साथ मिलकर झूमा। शहर के करीब 200 पब और बार ने 31 दिसंबर को शराब की अनुमति ली थी। तीन हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मी लगाए गए।
विज्ञापन

गुरुग्राम के पंचतारा होटलों में लाइव म्यूजिक और पैकेज की व्यवस्था थी। एमजी रोड, सोहना के अलावा इस बार न्यू गुरुग्राम के मॉल भी गुलजार रहे। क्राउन प्लाजा में गुरदास मान लाइव आयोजित किया गया तो एंबीयंस लीला में पंजाबी गायक सुखविंदर सिंह के डांस नंबर पर लोगों ने डांस किया। सोहना रोड, गुरुग्राम दिल्ली बार्डर, द्वारका एक्सप्रेसवे के फार्म हाउसेज, सेक्टर 29 के क्लब और एमजी रोड के मॉल के साथ सड़कों पर नए साल की रौनक नजर आई। इनके अलावा गायिका कनिका कपूर, पंजाबी गायक मनकीरत औलख, अखिल सचदेवा, हरियाणवी गायिका प्रांजल दहिया के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। सेक्टर 29 के कुछ रेस्तरां और पार्टी वेन्यू पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क कैब की सुविधा पैकेज में शामिल कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम से मॉल में जुटने लगे थे लोग
मॉल, साइबर हब जैसी जगहों पर लोग शाम से ही परिवार समेत खाने और घूमने में जुट गए थे। जबकि क्लबों और रेस्तरां जहां शराब की अनुमति थी और कपल एंट्री थी, वहां युवाओं की तादाद ज्यादा रही। एंबीयंस मॉल के प्रबंधक आइमा ने बताया कि वैसे ही यहां काफी भीड़ होती है। न्यू ईयर पर मॉल की ओर से कुछ अलग व्यवस्था नहीं है। क्रिसमस की शाम यहां डेढ़ लाख लोग आए थे। न्यू ईयर पर इससे ज्यादा लोगों के आने का अनुमान है। मॉल की ओर से अलग से कुछ होगा तो भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी। लीला में आने वाले लोग अलग है। मॉल में बहुत सारे रेस्तरां ने शराब की अनुमति ली है, जहां युवाओं की तादाद ज्यादा रहेगी। मॉल में दिल्ली और गुरुग्राम के लोग परिवार सहित जुटे। साइबर हब कैंपस में खूब रौनक रही। मुक्ताकाश मंच के पर डांस व गाने के कार्यक्रम हुए।


कहीं निजामी ब्रदर्स तो कहीं बॉलीवुड गायकों का संगीत
शहर का एक हिस्सा परिवार सहित नववर्ष का स्वागत कर रहा था। रिहायशी इलाकों के क्लबाें में न्यू ईयर पार्टी जरा हटकर रहीं। डीएलएफ फेज पांच के क्लब फाइव के बॉल रूम में निजामी ब्रदर्स की कव्वालियों के बीच जश्न का सुरूर चढ़ा। फाया कुन, ये जो हल्का हल्का सुरूर है.. ये तेरी नजर का कुसूर है..जैसी कव्वालियों के बीच नव वर्ष का स्वागत हुआ। डीएलएफ फेज पांच कमेलियाज में बॉलीवुड गायिका आकृति कक्कड़ ने जलवा बिखेरा। डीएलएफ गोल्फ क्लब में बाॅलीवुड गायिक निकिता गांधी के साथ लोगों ने जाते हुए साल को विदा किया और आने वाले साल का स्वागत किया। मैग्नोलियाज के क्लब में डीजे अग्नि के ट्रैफिक जाम शीर्षक लाइव म्यूजिक के साथ परिवार सहित लोगों ने नए साल का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed