फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People upset due to non-construction of Dhanwapur railway underpass

Gurugram News: धनवापुर रेलवे अंडरपास न बनने से लोग परेशान

Mon, 10 Jul 2023 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
People upset due to non-construction of Dhanwapur railway underpass
4 साल से चल रहा है निर्माण कार्य, कई लोग हो चुके हैं दुर्घटना का शिकार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली रेवाड़ी रेल खंड पर गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से मात्र ढ़ाई किलोमीटर दूरी पर बने धनवापुर फाटक के बंद होने से आमजन को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। धनवापुर फाटक के आस-पास करीब आधा दर्जन कालोनी, सेक्टर 9 व द्वारका एक्सप्रेस के पास बसी सोसाइटी के लोग इसी धनवापुर फाटक का गंतव्य तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं, लेकिन पिछले 4 साल से धनवापुर फाटक पर अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है।


क्षेत्रवासियों को काफी लंबी दूरी तय कर दौलताबाद फ्लाईओवर का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिसके लिए उन्हें 3-4 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी रेलवे व जिला प्रशासन से भी कई बार गुहार लगा चुके हैं कि अंडरपास निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए, लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। अंडरपास का काम बड़ी धीमी गति से चल रहा है। मजबूरी में लोगों को जान हथेली पर रखकर रेल पटरियों को पार करना पड़ता है, जिसके कारण दुर्घटना होने की संभावनाएं बनी रहती हैं। इन 4 साल में कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। धनवापुर व आस-पास क्षेत्रों के लोग प्रदेश सरकार से भी मांग कर चुके हैं कि धनवापुर अंडरपास का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। 2 माह पूर्व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी धनवापुर जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे। ग्रामीणों ने अंडरपास के निर्माण कार्य को लेकर उनसे मांग की थी कि इसका निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों की समस्याओं की समाधान हो सके। उन्होंने भी आश्वासन दिया था कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी और निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा। लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं देर हा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed